BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, जानिए क्या बोली राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पत्र मिलने पर कहा कि जल्द ही वो समय तय करेंगी…

नईदिल्ली (ए)। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए शुक्रवार (12 जनवरी) को निमंत्रण पत्र दिया गया. प्रेसिडेंट को पत्र राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख राम लाल ने दिया।

वीएचपी ने इसको लेकर कहा, ”राष्ट्रपति को 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र सौंपा गया. उन्होंने इस पर अत्यंत हर्ष व्यक्त किया और कहा कि वो अयोध्या आने के लिए शीघ्र ही समय तय करेंगी।”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को मिला निमंत्रण पत्र
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को भी गुरुवार (11 जनवरी) को अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण पत्र आलोक कुमार और नृपेंद्र मिश्रा ने दिया था. धनखड़ ने इस दौरान कहा था, ”मैं अपनी तीन पीढ़ियों के साथ निश्चित तौर पर अयोध्या धाम आऊंगा और आपको (यात्रा के) समय के बारे में बताऊंगा. मैं निमंत्रण पाकर अभिभूत हूं।”

धनखड़ ने कहा, ”हमारे संविधान के आवश्यक मूल्य भगवान राम से लिए गए हैं. इसे ध्यान में रखते हुए, संविधान निर्माताओं ने मौलिक अधिकारों से संबंधित खंड में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का चित्रण किया है. यह राम राज्य में इन अधिकारों के अर्थ का संकेत देता है।’’दरअसल, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित हजारों लोग शामिल होंगे।

 

Related Posts