BREAKING

घर-परिवार

राशिफ़ल 11 नवम्बर: मकर राशि वालो माता-पिता का आपके प्रति प्रेम बढ़ेगा तथा वे आपके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, पढ़े अन्य राशियों का हाल

आज तारीख है 11 नवंबर 2021 दिन गुरूवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
नौकरी कर रहे लोगो को अन्य क्षेत्रो से अच्छे ऑफर आयेंगे. ऐसे में किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दे और उनके बारे में अच्छे से जांच-पड़ताल करे. नयी नौकरी भी लग सकती है जो भविष्य में आपका मार्ग प्रशस्त करेगी.

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यदि आपका कॉलेज में किसी के साथ विवाद चल रहा है तो उनके द्वारा आपकी छवि को नुकसान पहुँचाने का कार्य किया जायेगा. ऐसे में पहले से ही सतर्क रहे और किसी को भला-बुरा कहने से बचे.पूजा-पाठ में मन लगेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. थकान रहेगी. परिवार एवं समाज में आपके कामों को महत्व एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 7

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यदि आप विवाहित है तो पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा. उनके द्वारा आपकी हर काम में सहायता की जाएगी जिस कारण दोनों के बीच आपसी प्रेम में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. रिश्तो में गर्माहट बनी रहेगी.आवास संबंधी समस्या का समाधान संभव है. आवेश में कोई कार्य नहीं करें.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) यदि आपको जल्दी क्रोध आता है या चिडचिडे स्वभाव के है तो आज उसमे थोड़ा परिवर्तन लेकर आये क्योंकि आपके इस स्वभाव की वजह से रिश्तो में दूरियां आ जाएगी और काम पर भी असर पड़ेगा.

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
यदि नौकरी करते है तो संभल कर काम करें क्योंकि आपको लेकर राजनीति हो सकती है जिससे आपकी छवि को नुकसान पहुंचेगा. सभी के साथ आपसी मेलजोल बनाकर रखें. ऑफिस की राजनीति से जितना हो सके दूर रहने का प्रयास करे.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यदि आप किसी से प्रेम करते है और कुछ समय से उनसे यह कहने का प्रयास कर रहे है तो आज का दिन उसके लिए उत्तम है. इसलिये बिना कुछ ज्यादा सोचे सच्चे दिल से उन्हें अपने मन की बात कह दे. सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा. आपका अपने बच्चों के प्रति प्रेम बढ़ेगा और आप उनके साथ कही बाहर घूमने जाने का मन बना सकते है.कम प्रयास से काम बनेंगे. धनार्जन होगा. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

यदि पैसा कही निवेश किया हुआ है या किसी को उधार दिया हुआ है तो वहां से हानि उठानी पड़ सकती है. हालाँकि व्यापार में कुछ लाभ संभव है.जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. कानूनी बाधा दूर होगी. रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा.

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपके परिवार के ऊपर शनि देव की दृष्टि भारी है जिस कारण कलेश होने की संभावना है. आपकी कही कोई बात किसी को इतनी बुरी लग सकती है कि घर में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है.घर-परिवार की चिंता रहेगी. विवाद को बढ़ावा न दें. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
माता-पिता का आपके प्रति प्रेम बढ़ेगा तथा वे आपके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे. आप भी उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे और उनकी कोई इच्छा है तो उसे पूर्ण करे.
पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा. उपहार मिलने के योग हैं.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप कोई नया बिज़नेस करने का विचार कर सकते है. हालाँकि कुछ भी नया शुरू करने से पहले अपनों से बड़ो के साथ एक बार परामर्श अवश्य कर ले ताकि बाद में कोई समस्या ना हो. जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं. घर-परिवार की चिंता रहेगी.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पड़ोसियों के साथ कुछ बातो को लेकर अनबन होगी लेकिन आपसी समझ से वह जल्दी ही सुलझ भी जाएगी. बिज़नेस में तो लाभ होगा लेकिन उसके मुकाबले खर्चा भी बढ़ जाएगा.
शत्रु परास्त होंगे. पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

साभार: प्रभात खबर

Related Posts