आज 8 फरवरी, 2026 को ब्रह्मांड की ऊर्जा आपको जिम्मेदारी और आपसी सहयोग की ओर ले जा रही है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज चंद्रदेव तुला राशि में गोचर कर रहे हैं, जो सीधे तौर पर हमारे रिश्तों और साझेदारी के क्षेत्र को प्रभावित करते हैं। तुला के चंद्रमा आपको यह सिखाते हैं कि अकेले आगे बढ़ने से बेहतर है कि सबको साथ लेकर चला जाए। मंगलदेव अपनी उच्च राशि मकर में स्थित होकर आपको गजब की वर्क एथिक्स और साहस प्रदान कर रहे हैं, जिससे प्रोफेशनल मामलों में आप काफी एक्टिव रहेंगे। सूर्यदेव का मकर में होना आपको अनुशासन और लंबे समय के गोल्स की याद दिला रहा है। आइए जानते है आज का राशिफल…
मेष राशि- जीवन आनंददायक गुजरेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल देना, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि- स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। अच्छी स्थिति है। डिस्टर्बिंग स्थिति कही जाएगी लेकिन खराब नहीं है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। सफेद वस्तु पास रखें।
कर्क राशि- गृह कलह के संकेत हैं। यद्यपि भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। आर्थिक हानि का समय है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार भी अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक संतुलन बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा। बस सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। तांबें की वस्तु दान करना शुभ होगा।
मीन राशि- बचकर पार करिए। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
















