BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 6 सितंबर: तुला राशि वालों बच्चों के सेहत पर ध्यान दें, प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें, महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें

आज 6 सितंबर दिन सोमवार को चंद्रमा का गोचर मकर उपरांत कुंभ राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा का यह गोचर आज धनिष्ठा नक्षत्र से होने जा रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा और राहु की युति होगी जिससे आज ग्रहण योग बनेगा। साथ ही आज के दिन चंद्रमा पर बुध और सूर्य की सप्तम दृष्टि रहेगी जिससे चंद्रमा का बुध और सूर्य के साथ समसप्तक योग बनेगा। जबकि आज चंद्रमा और गुरु के बीच नवम पंचम योग भी बनेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि- मानसिक स्थिति थोड़ी परेशानी में रहेगी। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। व्यापारिक स्थिति शुभता के साथ बढ़ेती रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम रहेगी। विद्यार्थियों के लिए थोड़ा सा मध्मय समय। व्यापार ठीक है। स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। पिता के स्वास्थ्य और साथ दोनों पर ध्यान रखना होगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि – अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि – महत्वपूर्ण कार्यों को सांयकाल से पहले निपटा लें। इसके बाद थोड़ा मध्यम समय का निमार्ण होने लगेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि – स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में थोड़ा मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टर्बेस बना रहेगा। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी अच्छा रहेगा। भगवान भोलेनाथ को प्रणाम करना, उनका जलाभिषेक करना शुभ होगा।

तुला राशि- बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- गृह कलह बढ़ा हो सकता है। बहुत शांत होकर के चीजों को निपटाएं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। व्यापार अच्छा है। प्रेम, संतान मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि – व्यापारिक स्थिति मध्यम होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि – धन हानि के संकेत हैं। जुबान पर काबू रखें। निवेश न करें अभी। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- अपमानित होन की स्थिति बन सकती है क्योंकि कुछ नकारात्मक कार्य कर सकते हैं आप। नकारात्मकता से बचें। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय, पार्टरनशिप में प्रॉब्लम, संतान और प्रेम में प्रॉब्लम। लगभग मध्यम समय है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

Related Posts