BREAKING

विविध

राशिफल 30 मार्च : वृषभ राशि की बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता तो कर्क को होगी रुके धन की प्राप्ति, जानें अन्य राशियों का हाल..

ग्रहों की स्थिति: शुक्र और चंद्रमा वृषभ राशि में। शुक्र स्‍वग्रही हैं और चंद्रमा उच्‍च के हैं। अच्‍छा योग बन रहा है। मिथुन राशि में राहु हैं। धनु में अकेले केतु हैं। गुरु मकर राशि में जाकर नीच के हो गए हैं। शनि वहां स्‍वग्रही हैं। मंगल वहां उच्‍च के हैं। यह बहुत डरावना योग है। इसे कभी भी आप बहुत अच्‍छे में नहीं ले सकते। बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। सूर्य मीन राशि के हैं। पूरे जनमानस के लिए थोड़ा बचकर पार करने का समय है।

राशिफल-
मेष-आर्थिक संकट नहीं है। कुटुम्‍बों से मधुर सम्‍बन्‍ध रहेगा। प्रेम अच्‍छा रहेगा। लेकिन सीने में दिक्‍कत हो सकती है। शनिदेव के नाम पर कुछ नीली वस्‍तु दान के लिए निकाल लें। लॉकडाउन खत्‍म होने के अर्पित कर दीजिएगा। लाल वस्‍तु अपने पास रखें।

वृषभ-अच्‍छा है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ रही है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो रहा है। एनर्जी लेवल बढ़ गया है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, व्‍यवसाय अच्‍छा, प्रेम भी बहुत अच्‍छा है। नीली वस्‍तु पास रखिए। शनिदेव को मन में ही प्रणाम करें। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-बेकार की बातों में फंसे रहने का डर है। कोई ऊंगली उठा सकता है आपके ऊपर। स्‍वास्‍थ्‍य कमजोर है। प्रेम मध्‍यम है। तू-तू मैं-मैं हो सकती है। व्‍यवसायिक स्थिति भी ठीक नहीं है। शनिदेव का दर्शन करें। लाल वस्‍तु का दान करने के लिए निकाल लें। लॉकडाउन खुलने के बाद बजरंग बली के मंदिर में अर्पित कर दीजिएगा।

कर्क-रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। सम्‍बन्‍धों में थोड़ी दिक्‍कत आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, आपसी सम्‍बन्‍धों,नौकरी-चाकरी को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। बजरंग बली की शरण में जाएं। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-विरोधी परास्‍त होंगे। शत्रु उपद्रव करेंगे लेकिन दब जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। नीली वस्‍तु का दान करें। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-स्थिति ठीक है। कोई समस्‍या नहीं है। एक ढंग से शासन सत्‍ता पक्ष का लाभ मिल रहा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न हो रहे हैं। आगे बढ़ेंगे। शनिदेव को मन में ही प्रणाम करें। लाल वस्‍तुओं का दान करें।

तुला-थोड़ा बचकर चलने की जरूरत है। घर का माहौल गर्म रहेगा। इस पर ध्‍यान देने की जरूरत है। चोट लग सकती है। सीने में तकलीफ हो सकती है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। सावधानी बरतें। लाल, पीली वस्‍तु का दान  करें। नीला अपने पास रखें।

वृश्चिक-खुशियां आ रही हैं जीवन में। जीवनसाथी का साथ मिल रहा है। व्‍यवसायिक सफलता मिल रही है लेकिन शारीरिक मामले में सावधानी बरतें। लाल वस्‍तु पास रखें। बजरंग बली की सेवा करें।

धनु-स्थिति अच्‍छी कही जाएगी। बहुत जोखिम वाला नहीं है। आपकी कौटुम्बिक स्थिति ठीक नहीं दिख रही। केसर का तिलक लगाएं। लाल वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तुओं का दान करें।

मकर-सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। व्‍यापार का ध्‍यान रखें। प्रेम का ध्‍यान रखें। हर दृष्टिकोण से सावधानी बरतें। मन में ही शनिदेव का ध्‍यान करें। काली मंदिर में भविष्‍य में लॉकडाउन खुलने के बाद दान करने के लिए सफेद वस्‍तु निकाल कर रखें।

कुंभ-उर्जा का हृास होगा। व्‍यापार, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम भी मध्‍यम चल रहा है। गणेश जी की वंदना करें। नीली वस्‍तुएं पास रखें।

मीन-अच्‍छी स्थिति है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर बहुत ध्‍यान देने की जरूरत है। केसर का तिलक लगाएं। नीली वस्‍तुओं का दान करें।

Related Posts