पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार, 30 अगस्त 2024 के दिन भाद्रपद माह द्वादशी तिथि रहेगी. आज पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र रहेगा. साथ ही व्यातीपात और वरीयान योग भी रहेगा. राहुकाल सुबह 10 बजकर 53 मिनट से 11 बजकर 34 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार कर्क राशि पर होगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज मिथुन के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. तुला वालों को कुछ समस्या हो सकती है. वहीं धनु के लिए दिन सामान्य रहेगा. ज्योतिषी से आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल-
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज मेष राशि में दिखावे की भावना अधिक रहेगी. जितना करेंगे नहीं उससे ज्यादा जताने की कोशिश करेंगे. कई काम आप न चाहते हुए भी लोक लज्जा के कारण अनिच्छा से करने को मजबूर होंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि होगी और धर्म अध्यात्म के काम में आप शामिल भी हो सकते हैं.
स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन काम के प्रति आलस्य दिखाएंगे. व्यापारी वर्ग देर से निर्णय लेने के कारण लाभ का अवसर आज गवां सकते हैं इसलिए आज आलस को हावी न होने दें और निर्णय सावधानी से लें. परिवार की महिलाओं से मदद मिलेगी, साथ ही ताने भी सुनने पड़ेंगे.
वृषभ राशि (Taurus Horoscpe Today)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभप्रद होगा लेकिन सलाह है कि जो भी काम करें उसमें सावधानी और सतर्कता बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है. उनके काम में सहयोग के लिए आगे आना होगा. काम के साथ-साथ आज मनोरंजन भी करना आपके साथ-साथ आपके सहकर्मियों को भी खुश रखेगा.
पर्यटन की योजना आख़िरी वक़्त पर टल सकती है. इसकी वजह से मन परेशान रहेगा. धन लाभ के लिए मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन सफलता पाने से मन आनंदित होगा. बड़े बुजुर्गों से सहयोग और आशीर्वाद पाएंगे.
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज के दिन सार्वजनिक क्षेत्र में मिथुन राशि वालों की छवि अमीरों जैसी बनेगी, भले ही अंदर कुछ और ही रहे. उच्च अधिकारियों या उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके संपर्क बनेंगे, उनका व्यक्तिगत लाभ भी आपको प्राप्त होगा. दोपहर के बाद भाग्योदय की स्थिति रहेगी. आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें थोड़ी देरी से ही सही, सफलता जरूर मिलेगी.
सहकर्मी आपकी बातों को आत्मविश्वास के साथ स्वीकार कर सकते हैं जिससे काम सुचारू रूप से चलता रहेगा. परिवार की महिलाएं भी आज कामकाज के मामले में सहयोग करेंगी. स्त्री पक्ष से भी आर्थिक लाभ हो सकता है. परिवार के साथ यात्रा की प्लानिंग बन सकती है. आज खर्च बढ सकता है.
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज के दिन कर्क राशि वाले अपने ज्ञान और बुद्धि के बल पर धन अर्जित करेंगे. पारिवारिक प्रतिष्ठा भी आधा काम आसान कर देगी. व्यापारी वर्ग निवेश का जोखिम बेझिझक उठा सकते हैं, लाभ होगा. नौकरीपेशा वाले भी अधिकारियों की मेहरबानी के कारण बेहतर काम करेंगे और कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे.
परिवार के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, बच्चे आज्ञाकारी रहेंगे और उनकी सफलता से आपको खुशी मिलेगी. परिवार के बड़े बुजुर्ग किसी बात को लेकर नाराज होंगे. महिलाएं वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के लिए परिवार पूरा फोकस करेंगी.
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
दिन का पहला भाग आज सिंह राशि वालों की उम्मीदों के मुताबिक रहेगा. रुपये पैसों को लेकर काफी गंभीर स्थिति रहेगी. कार्यक्षेत्र में पुराने अनुबंध से धन लाभ होगा. कोई नया अनुबंध मिलने की भी संभावना है, लेकिन इसमें रुकावटें भी आएंगी. दोपहर बाद हर काम में उलझने से काम प्रभावित होगा.
अधिक कमाने के चक्कर में आप गलत तरीके भी अपनाएंगे, जिससे आपके हाथ में आया पैसा भी नष्ट हो सकता है, इस बात का ध्यान रखें. प्रलोभनों से बचें, बिजनस या अन्य कारणों से यात्रा हो सकती है. घरेलू माहौल सामान्य रहेगा और महत्वपूर्ण कार्यों में महिलाओं की सलाह कारगर रहेगी.
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
दिन के पहले भाग में कन्या राशि के जातकों में उदासीनता का भाव रहेगा. किसी भी कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा, परिवार के सदस्य भी दैनिक कार्यों के लिए एक-दूसरे का मुंह ताकते रहेंगे. घर और कार्य क्षेत्र में अशांति रहेगी. दोपहर बाद स्थिति में सुधार होने लगेगा, कार्य व्यवसाय में लाभदायक सौदे मिलने से धन संबंधी उलझनें सुलझने से अन्य रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी.
आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं, इससे निकट भविष्य में लाभ मिलेगा. जोखिम भरे कार्यों में भी शीघ्र लाभ होगा. मनोकामनाएं पूरी होने से परिवार का माहौल भी खुशनुमा हो जाएगा.
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी हो सकता है. दिन की शुरुआत में कोई शुभ समाचार मिलने से आप प्रसन्न होंगे. व्यावसायिक या पारिवारिक महत्वपूर्ण फैसले आज किसी की सलाह से लें, स्वयं के लिए गलत निर्णय लेने की प्रबल संभावना है.
मध्याह्न के बाद स्वभाव में चंचलता रहेगी, गंभीर कार्यों में लापरवाही दिखाई जाएगी, जिसका परिणाम निराशाजनक रहेगा. आज आप अपने आसपास के लोगों को हल्के में लेंगे जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. शाम के आसपास अचानक धन लाभ होगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
आज के दिन वृश्चिक राशि वाले जो भी काम करेंगे उनमें सफलता मिलेगी. व्यवहारिकता के बल पर आप अपना काम निकाल लेंगे. स्वभाव में कुछ कठोरता अवश्य रहेगी जिससे आसपास के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं. किसी का रुखा व्यवहार आपके मन को ठेस पहुंचा सकता है.
आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा, आय-व्यय समान रहने से बचत नहीं कर पाएंगे. घर की महिलाएं आर्थिक मदद करेंगी. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आज हो सकती है, इसलिए सेहत का आज ध्यान रखना होगा.
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
दिन की शुरुआत में धनु राशि वाले अपनी व्यवहार कुशलता और सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रयोग से लाभ प्राप्त करेंगे. शुरुआत में कारोबार में सुव्यवस्था रहेगी और लाभ के अवसर मिलेंगे. रुके हुए कार्यों में गति आएगी, लेकिन दोपहर बाद स्थिति बिल्कुल उलट जाएगी. जहां लाभ की संभावना थी, वहां हानि भी होगी.
किसी कारणवश कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में छोड़ना पड़ सकता है. हाथ में आए अनुबंध रद्द हो सकते हैं. नौकरी व्यवसाय से जुड़ी महिलाएं आज अधिक सावधानी से काम करें, छोटी सी गलती भी नुकसान दे सकती है.
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
मकर राशि के लिए दिन उलझन वाला रहेगा. शुरुआत में कार्यक्षेत्र में मंदी के कारण निराशा होगी. खराब स्वास्थ्य के कारण काम के प्रति उत्साह की कमी रहेगी. घर में बेकार की बातों पर भी बहस हो सकती है. दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा. विरोध करने वाले लोग सांत्वना दिखाएंगे.
बिजनस में मेहनत का फल मिलना शुरू हो जाएगा. शाम का समय व्यापारियों के लिए विशेष रूप से लाभप्रद होगा. सलाह है कि आज विवाद वाली स्थिति से आप दूर रहें.
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
आज दिन का कुंभ राशि के लिए लाभदायक होगा. व्यापार में कहीं से अचानक धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे. परिवार के सदस्य लाभ दिलाने में सहायक रहेंगे. सबसे जरूरी काम दोपहर से पहले कर लें, उसके बाद स्थिति थोडी़ प्रतिकूल रहेगी. परिवार के सदस्यों, विशेषकर महिलाओं या भाई-बहनों के बीच किसी कारण से कलह होने की संभावना है.
बिजनस में भी आपकी मेहनत का फायदा कोई दूसरा उठा सकता है. सार्वजनिक क्षेत्र में अमर्यादित बयान देने से बचना होगा. मानहानि के प्रसंग बनेंगे.
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा. दिन के पहले भाग कार्य में मनोनुकूल सफलता मिलने से मन संतुष्ट रहेगा. आज धन प्राप्ति की भी संभावना रहेगी. दूर रह रहे प्रियजनों से शुभ समाचार मिल सकता है. परिवार में भी सुख-शांति रहेगी. लेकिन दिन के मध्य के बाद का समय विपरीत परिणामों को देगा.
लाभ के स्थान पर अचानक हानि की संभावना रहेगी. बनते कार्यों में विघ्न आने से आप अपने कार्यों में जोखिम लेने से डरेंगे, आय में वृद्धि होगी. यात्रा करते समय और बिजली के उपकरणों से बेहद सावधान रहें. आकस्मिक खर्च बढ़ेगा.
साभार: एबीपी न्यूज
















