BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 30 अक्टूबर: सिंह राशि वालों धन हानि के संकेत हैं, जुआ-सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं, स्वास्थ्य पर ध्यान दें

आज 30 अक्टूबर बुधवार को कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी है, जो दोपहर 1:16 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आइए जानते है कि 12 राशियों के लिए 30 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा?

 

मेष राशि : परेशानी भरा समय है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि : बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की मध्यम और व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : गृह-कला के संकेत हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन गृहकलह होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार ठाक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : व्यापार की स्थिति थोड़ी मध्यम है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : धन हानि के संकेत हैं। जुआ-सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी ठीक ठाक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि : स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। थोड़ा मन पर दवाब रहेगा। घबराहट-बैचेनी बनी रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि : अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि : आशातीत सफलता से थोड़ा दूर रह जाएंगे। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि : व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी में मनमुताबिक रिजल्ट नहीं आएगा। सरकारी तंत्र का मनमाफिक परिणाम नहीं रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : यात्रा से बचें। भाग्य साथ नहीं देगा। फिर भी प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि : स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति रहेगी। व्यापार मध्यम। नौकरी चाकरी की स्थिति मध्यम। जीवनसाथी का साथ व स्वास्थ्य दोनों प्रभावित दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

Related Posts