आज 28 जनवरी दिन मंगलवार को चंद्रमा का संचार धनु उपरांत मकर राशि में होने जा रहा है। इस गोचर में आज चंद्रमा का संचार पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से होगा। साथ ही आज चंद्रमा के गोचर से मकर राशि में त्रिग्रह योग बनेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि– व्यावसायिक उत्थान में भाग्य साथ देगा, लेकिन कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। पिता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें और नए व्यवसाय की शुरुआत अभी न करें। प्रेम, संतान ठीक है। सूर्य को जल देते रहना शुभ होगा।
वृषभ राशि- धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होते जाएंगी। स्वास्थ्य में सुधार होता जाएगा। प्रेम, संतान का भी साथ होगा। व्यापार भी अच्छा होगा। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि– सांयकाल से पहले जो भी करना चाहते हैं उसको निपटा लें। इसके बाद थोड़ा मध्यम समय हो जाएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा। प्रेम,संतान फिर भी ठीक है। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि– स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। नीली वस्तु का दान करें।
सिंह राशि- शत्रु परेशान करेंगे की कोशिश करेंगे। थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे आप, लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम,संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि– बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं है। मानसिक अवसाद की स्थिति है। शारीरिक स्थिति फिर भी ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अभी अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।
तुला राशि– घरेलू सुख बाधित होगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य भी मध्यम है। प्रेम,संतान ठीक है लगभग। व्यापार भी लगभग ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि– नाक, कान, गला की परेशानी होगी। व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जो आप करना चाहेंगे उसमें थोड़ा विघ्न-बाधा रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। नीली वस्तु का दान करें।
धनु राशि– स्वास्थ्य पर ध्यान दें। निवेश वर्जित रहेगा और कुटुंब से न उलझें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि– घबराहट बेचैनी बनी रहेगी। ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि– सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय, खर्च की अधिकता, अनाब-सनाब खर्चें। मन परेशान रहेगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि– यात्रा बहुत लाभदायक नहीं होगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रुपये, पैसे आने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। शिवजी का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।















