BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 28 अक्टूबर: मिथुन राशि वालों तीखी बातों से अपनों को नाराज कर सकते हैं, कानूनी मामलों में धैर्य से काम लें, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा

आज 28 अक्टूबर दिन मंगलवार है ऐसे में आज के दिन के स्वामी रहेंगे बजरंगबली। साथ ही आज तिथि रहेगी कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी, आज छठ पर्व का अंतिम दिन होगा, इस पर आज चंद्रमा का गोचर धनु उपरांत मकर राशि में होगा। ऐसे में आज चंद्राधियोग बनेगा और इन सबके साथ ही आज रूचक राजयोग प्रभाव रहेगा। और इन सबके साथ ही आज पूर्वाषाढा नक्षत्र के संयोग में त्रिपुष्कर योग भी बनेगा। आइए जानते है आज का राशिफल…

मेष-

व्यापार से संबंधित कार्यो में सफलता का योग है, वाणी पर संयम रखें, नौकरी में परिश्रम अधिक करना पडे़ेगा, मित्र वर्ग मदद करेंगे।

वृषभ-

आकस्मिक धन लाभ होगा, परिचय क्षेत्र का विकास होगा, साहस पराक्रम बढ़ेगा, अतिथि आगमन का योग है, व्यय की अधिकता रहेगी।

मिथुन-

तीखी बातों से अपनों को नाराज कर सकते हैं, कानूनी मामलों में धैर्य से काम लें, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा, आत्म विश्वास मनोबल बना रहेगा।

कर्क-

सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर खुशी मिलेगी, संबंधों में मधुरता एवं प्रेम बढे़गा, आलस्य को त्यागें, कार्यो मेंबाधा उत्पन्न हो सकती है।

सिंह-

विपरीत माहौल में खुद के लिये अनुकूलता बना लेंगे, कार्यक्षेत्र की उलझनें दूर होगी, पारिवारिक सुख एवं समृद्धि रहेगी, व्यापार व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

कन्या-

बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, केरियर को लेकर दूर की यात्रा होगी, शुभ कार्यो में लाभदायक सफलता प्राप्त होगी, मनोकांक्षा की पूर्ति होगी।

तुला-

धीमी गति से चल रही योजनाओं में नुकसान होगा, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, रोगी की चिन्ता होगी, विशिष्टजनों का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक-

धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी, कारोबारी दूर दराज की यात्रा हो सकती है, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, मित्रता उपयोगी रहेगी।

धनु-

लाभ में संतोष मिलेगा, पुराने रूके कार्यो में सफलता के योग है आत्म विश्वास बढ़ेगा, धैर्य एवं साहस से कार्य बनेगा, परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है।

मकर-

मन की बात मित्रों से कह दें, इससे तनावकम होगा, पारिवारिक यात्रा संभव है,किया गया प्रयास सफल होगा, मित्रता लाभकारी रहेगी।

कुम्भ-

तनाव में फैसला लेना मुश्किल होगा, व्यर्थ के कार्य परेशान कर सकते हैं, मनोरंजन, उत्सव एवं भ्रमण के अवसर मिलेंगे। पुराना पैसा मिलने का योग है।

मीन-

धार्मिक आयोजन में शामिल होकर खुशी मिलेगी, अनुभवी लोगों का साथ सफलता दिलायेगा,जमीन, जायजाद संबंधी विवाद हल होगा। मनोरंजन आदि पर व्यय होगा।

Related Posts