आज 27 अक्टूबर दिन सोमवार है और चंद्रमा का गोचर दिन रात धनु राशि में मूल उपरांत पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से होने जा रहा है और चंद्रमा के इस गोचर के साथ ही आज मंगल का भी वृश्चिक राशि में गोचर हो रहा है। साथ ही आज बुध अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में आज गुरु और मंगल का नवम पंचम योग बनेगा जबकि आज मंगल अपनी राशि में आकर राजयोग बनाएंगे और सूर्य आज तुला राशि में होकर उभयचरी योग बनाएंगे, आज लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का पहला दिन है, आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष-
समय के अनुरूप कार्यशैली में बदलाव करना लाभकारी है, विरोधियों से बच कर रहें, नौकरी में तरक्की होगी, महत्वपूर्ण कार्यो के बनने का योग है।
वृषभ-
दूसरों के मामले में व्यर्थ का हस्तक्षेप न करें, सेहत का उतार चढ़ाव बना रहेगा, मातृपक्ष से कोई विशिष्ट समाचार मिलेगा, लाभांवित होने का योग है।
मिथुन-
नई योजना में सोच समझकर निवेश करें, भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी,स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें, व्यर्थ विवाद को टालने का प्रयास करें।
कर्क-
आय व्यय में संतुलन बनाये रखें, प्रियजन से मुलाकात यादगार रहेगी, व्यापार में उन्नति होगी, निजी कार्यो में लगनशीलता रहेगी।
सिंह-
नए कार्यो के लिये जरूरी धनकी व्यवस्था कर लेंगे, बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, आमोद प्रमोद के साधन उपलब्ध रहेंगे, समय पर कार्य पूर्ण होगा।
कन्या-
तालमेल की कमी से कामकाज में देरी हो सकती है, पुराना विवाद सुलझने की उम्मीद है, शिक्षा संबंधित कार्यो में लाभ प्राप्त होगा, अनायास दूर की यात्रा होगी।
तुला-
मित्रों से किया गया वायदा निभाने में मुश्किल होगी, वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी,उपहार आदि की प्राप्ति होगी, पिता पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
वृश्चिक-
कार्यस्थल पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, आर्थिक यात्रा हो सकती है, भाई बंधुओं को कामकाज में यथेष्ठ सहयोग मिलेगा।
धनु-
आपका पूरा ध्यान परिवार की जरूरतें पूरा करने की ओर रहेगा, नये व्यापारिक सौदे होंगे, मानसिक संतोष रहेगा, दिनचर्या अनियमित रहेगी।
मकर-
प्रियजन के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा, आवश्यकताओं की पूर्ति होगी, सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी।
कुम्भ-
लेनदेन में लापरवाही की तो हानि की संभावना है, कूटनीति से काम लें,परिश्रम की अधिकता रहेगी, अतिथि आगमन हो सकता है।
मीन-
नई तकनीक से कारोबार में उन्नति हो सकती है, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा, आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी, सामाजिक सेवा कार्यो में यश मिलेगा।
















