BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 26 सितम्बर: वृषभ राशि वालों दूसरों पर अत्याधिक विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा, धन प्राप्ति के मार्ग सामने आयेंगे

आज 26 सितंबर को चंद्रमा का गोचर तुला उपरांत वृश्चिक राशि में होगा। ऐसे में दिन के पहले भाग में जहां चंद्र मंगल योग बनेगा वहीं दिन के दूसरे भाग में आज चंद्रमा अपनी नीच राशि में संचार करेंगेो। ऐसे में इस गोचर के दौरान चंद्रमा आज विशाखा नक्षत्र पर भ्रमण करेंगे। साथ ही आज चंद्रमा से गुरु नवम उपरांत अष्टम में होंगे ऐसे में आज चंद्राधि योग का संयोग बनेगा। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष-

अधिकार के क्षेत्र में वृद्धि होेगी। नवीन योजनाओं में खर्च अधिक होगा। संतान आदि के कार्य में सफलता, कारोबारी यात्रा होगी।

वृषभ-

दूसरों पर अत्याधिक विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा। धन प्राप्ति के मार्ग सामने आयेंगे, भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढे़गी।

मिथुन-

भाग्यवर्धक शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक एवं व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। यश मिलेगा।

कर्क-

मित्रों एवं निकट संबंधियों का कार्य बनने का योग है।  स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। तीखी बातें करने से अपनों को नाराज कर लेंगे।

सिंह-

उदर एवं विकार, रक्त विकार आदि से पीड़ा हो सकती है। सोच विचार कर निर्णय लेना हितकर रहेगा। कानूनी मामलों में धैर्य से काम लें।

कन्या-

कोर्ट कचहरी आदि से संबंधित कार्य बनने का योग है।  स्वास्थ्य चिन्ता रह सकती है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से खुशी होगी।

तुला-

पारिवारिक जीवन में सुख एवं आनन्द रहेगा। पद की प्राप्ति होगी। अधिकारियों से मेल तरक्की में सहायक होगा। साहसिक प्रयासों में यश मिलेगा।

वृश्चिक-

नये संबंधों में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रिय संदेश प्राप्त होगा। आजीविका के संबंधों में सफलता मिलेगी।

धनु-

कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा आदि में उठाईगीरों से सावधानी रखें।

मकर-

अचानक खर्च आ सकता है। पारिवारिक विवाद से पीड़ा होगी। दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार मिल सकता है। मान सम्मान बढ़ेगा।

कुम्भ-

नवीन मित्रों का समागम होगा महत्वपूर्ण कार्यो पर विचार होगा। व्ययभार की अधिकता रह सकती है। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन-

राजनैतिक क्षेत्र में विस्तार होगा। नौकर चाकरों तथा सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। निजी दायित्वों की पूर्ति होगी। व्यर्थ के विवादों से बचें।

Related Posts