BREAKING

घर-परिवार

राशिफल 26 फरवरी : आज मंगल और राहु वृषभ राशि में बना रहे हैं अंगार योग, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति-मंगल और राहु अंगार योग बनाकर वृषभ राशि में चल रहे हैं। चंद्रमा स्‍वग्रही कर्क राशि में चल रहे हैं। वृश्चिक राशि में केतु हैं। मकर राशि में बुध, गुरु और शनि हैं। शुक्र और सूर्य का गोचर कुंभ राशि में है।

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की बहुत जरूरत है। रक्‍तजनित कोई बीमारी न हो, मुख, सिर और रक्‍त में। इसका ध्‍यान रखिएगा। बाकी प्रेम, व्‍यापार आपका ठीक चलता रहेगा। किसी तरह की कोई दिक्‍कत वाली बात नहीं रहेगी। सूर्यदेव को जल दें। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहन बहुत सोच-समझकर, हिसाब से चलाएं। बाकी आपका पराक्रम रंग लाएगा। व्‍यवसाय समेत सभी चीजें बहुत अच्‍छी स्थिति में रहेंगी। प्रेम की स्थिति भी अच्‍छी रहेगी। गणेश जी की वंदना करें।

मिथुन-वाणी अनियंत्रित हो सकती है। धन का आवक बना रहेगा लेकिन अभी निवेश से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार ठीक है। कोई समस्‍या नहीं दिख रही है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

कर्क-बिल्‍कुल सितारों की तरह चमक रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है। बहुत अच्‍छी स्थि‍ति है आपकी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, व्‍यापार बहुत बढि़या नहीं है। ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-मन चिंतित रहेगा। खर्च को लेकर परेशान रहेंगे लेकिन कोई बड़ी परेशानी की बात नहीं है। प्रेम और संतान पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य, व्‍यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-आर्थिक मामले सुलझेंगे। अच्‍छे समाचार की प्राप्ति भी होगी। यात्रा में लाभ हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार तीनों ठीक है। कोई समस्‍या की बात नहीं है। लाल वस्‍तु का दान करते रहें।

तुला-कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे लेकिन सीने में विकार की आशंका है। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, व्‍यापार सही चलेगा। लाल वस्‍तु का दान करें। बजरंग बली की अराधना करें।

वृश्चिक-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। थोड़ा बचकर पार करें। बाकी भाग्‍य साथ देगा। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार सही चलता रहेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

धनु-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकुल हो सकती हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। लाल वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-स्थिति करीब-करीब ठीक रहेगी। कोई समस्‍या वाली बात नहीं दिख रही है लेकिन थोड़ा शत्रु उपद्रव की आशंका है। हालांकि आप निपटा लेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-घरेलू जीवन थोड़ा बाधित रहेगा। घर में तू-तू, मैं-मैं या कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पर भी ध्‍यान दें। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम, व्‍यापार सही चलेगा।

मीन-पराक्रम रंग लाएगा। भाई-बहन और अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। बाकी व्‍यापार वगैरह सारी चीजें बिल्‍कुल ठीक चलती रहेंगी। कोई समस्‍या वाली बात नहीं है। काली वस्‍तु का दान करें। भगवान शिव की अराधना करें।

साभार:हिंदुस्तान

Related Posts