BREAKING

घर-परिवार

राशिफल 25 फरवरी : कन्‍या राशि वालों को मिलेगा रुका धन वापस और मकर राशि वाले रोजगार में तरक्‍की करेंगे, पढ़े अन्य राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति-मंगल और राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा कर्क राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। बुध, शनि और गुरु मकर राशि में हैं। सूर्य और शुक्र कुंभ राशि में हैं।

राशिफल-
मेष-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। गृहकलह से बचें। भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। अवसर मिलेंगे। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। सूर्यदेव को जल दें।

वृषभ-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। किसी तरह का कोई रिस्‍क न लें। कुछ भी होता है तो चिकित्‍सकीय सलाह जरूर लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक, व्‍यापार भी ठीक है। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन- खर्च से परेशान हो सकते हैं। व्‍यापार के साझेदार से कुछ समस्‍या हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक लेकिन थोड़ा मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार आपका ठीक चलेगा। बजरंग बली की अराधना करें। लाल वस्‍तु दान करें।

कर्क-नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। बजरंग बली की अराधना करें।

सिंह-खर्च से परेशान रहेंगे। अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम चल रहा है। काली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार उत्‍तम है। भगवान शिव की अराधना करें।

तुला-राजनीतिक लाभ मिलेगा। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। व्‍यापार भी ठीक है। भगवान शिव की अराधना करें।

वृश्चिक-पूजा-पाठ में मन लगेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक है। भगवान शिव की अराधना करें।

धनु-जोखिम भरा समय है। बहुत बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम है। लाल रंग का टीका लगाएं। बजरंग बली की अराधना करें।

मकर-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। नवप्रेम, नव व्‍यापार का आगमन, छुट्टी सा महसूस करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। बस मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। स्‍वास्‍थ्‍य, व्‍यापार, प्रेम सब अद्भुत है। शिवालय में सफेद वस्‍तु का दान करें। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

कुंभ-शत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा आपका। पैरों में चोट न लगे, इसका ध्‍यान रखिए। उदर रोग से प्रभावित हो सकते हैं। ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। मां काली की अराधना करते रहें।

मीन-भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में थोड़ी चंचलता बनी रहेगी आपकी। स्‍वास्‍थ्‍य, व्‍यापार ठीक है। विद्यार्थियों के लिए अति उत्‍तम समय है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

साभार:हिंदुस्तान

Related Posts