BREAKING

घर-परिवार

राशिफल 25 नवंबर: वृष राशि वालो फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें, बजट बिगड़ेगा, कर्ज लेना पड़ सकता है, शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी, लेन-देन में सावधानी रखें

मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू)

यदि आप पहले से किसी के साथ प्रेम सम्बन्ध में है तो उनके साथ भविष्य को लेकर रणनीति बनाएंगे तथा आगे क्या किया जाए, इसके बारे में विचार करेंगे.यात्रा लाभदायक रहेगी. डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है. संचित कोष में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।
लकी नंबर  6
लकी कलर आसमानी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

घर के लोग आपसे प्रसन्न तो दिखाई देंगे लेकिन उन्हें आपकी कोई बात खटकेगी. किसी काम को करने से पहले अपनी माता से इस बारे में पूछ ले तो बेहतर परिणाम मिलेंगे.फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें. बजट बिगड़ेगा. कर्ज लेना पड़ सकता है. शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी. लेन-देन में सावधानी रखें. अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें।
लकी नंबर 9
लकी कलर संतरी

साभार: प्रभात खबर

Related Posts