आज 24 मार्च, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ मंगलवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, षष्ठी तिथि दोपहर 04:08 तक रहने वाली है। इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज चौत्र नवरात्रि का छठा दिन है और आज मां कात्यायनी देवी की पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही आज चैती छठ का तीसरा दिन है और आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जिसे संध्या अर्घ्य कहा जाता है। इसके साथ ही आज यमुना छठ भी है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष: आज धन और शौहरत आपके पास खींचा चला आएगा। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। न चाहते हुए भी खर्चे बढ़ेंगे।
वृषभ: आज आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। धैर्य से काम लेना होगा।
मिथुन: आज आप समस्याओं का हल निकालने में भी सफल होंगे। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आपको सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत होगी।
कर्क: आज अपने रूठे हुए साथी को मनाने के लिए आपको मशक्कत करनी पड़ेगी। किस्मत के भरोसे कोई भी फैसला न छोड़ें। सोच-समझकर कार्य करें।
सिंह: आज संतान या फिर प्रेम संबंध में चली आ रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिलेगी।
कन्या: आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। धन के प्रति झुकाव रहेगा। परिवार में सामंजस्य की स्थिति बनी रहेगी।
तुला: आज किसी नए विचार के माध्यम से आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। शिक्षा को लेकर विद्यार्थी थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं। खोई हुई संपत्ति में मिलेगी।
वृश्चिक: आज आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है।
धनु: आज आर्थिक लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। निजी जीवन की बात करें तो घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। मन में किसी तरह की चिंता रहेगी।
मकर: आज निवेश करने से फायदा होगा। आज आप दूसरों की भलाई के लिए काम करेंगे। आपको अपने काम के सिलसिले से बाहर जाना पड़ सकता है।
कुंभ: आज कार्यक्षेत्र में पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं कम होंगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफ होगा।
मीन: आज परिजनों में विवाद की स्थिति रहेगी। लेकिन आपको वाद-विवाद से बचना होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। सामाजिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।
















