आज 22 अक्टूबर दिन बुधवार है और आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात तुला राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के गोचर से आज चंद्रमा और बुध की युति हो रही है। जबकि इस युति में सूर्य बुध और मंगल भी शामिल हैं जिस,से स बुधादित्य योग और आदित्य मंगल योग भी बन रहा है। आइए जानते है आज का राशिफल…
मेष-
साझेदारी में नयी योजना शुरू हो सकती है, नये मित्र बनेंगे, उच्चाधिकारियों के सहयोग से आजीविका संबंधी प्रयासों में सफलता मिलेगी।
वृषभ-
कारोबारी विस्तार की योजना बनेगी, लाभकारी अवसर सामने आयेगें, पुराना विवाद दूर होगा, महत्वपूर्ण कार्य बनेगा।
मिथुन-
भावनाओं पर काबू रखें, लोग मजाक उड़ायेंगें, कौटुम्बिक सुख एवं दायित्वों की पूर्ति होगी, महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरा होगा, महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने का योग है।
कर्क-
मामूली बात से करीबी रिश्ते में गलतफहमी हो सकती है, कामकाज के प्रति रूचि बनी रहेगी, शुभ समाचार मिलेगा, नियमितता का ध्यान रखें।
सिंह-
सकारात्मक सोच से उलझे मामले सुलझेंगे, आर्थिक कार्यों में शिथिलता रहेगी, शारीरिक अस्वस्थ्यता रह सकती है, सोचे हुये कार्यों में विलंब होगा।
कन्या-
अधिकारियों के आदेश की अवहेलना न करें, प्रयास करने से इच्छित कार्य बनेंगे, रक्त संबंधियों में मधुरता आयेगी, परिश्रम की अधिकता रहेगी।
तुला-
सहकर्मियों के असहयोग से तनाव बढ़ सकता है, प्रापर्टी संबंधी कार्यों में परिश्रम करना होगा, लेन-देन में सतर्कता वांछनीय है।
वृश्चिक-
विरोधियों से निपटने कूटनीति से काम लें, शिक्षा संतान के कार्यों में सफलता मिलेगी, अनावश्यक विवादों को टालें, न्यायालयीन कार्यों में सफलता मिलेगी।
धनु-
सोच समझकर नये कार्य में हाथ ड़ालें, चिन्ता दूर होगी, नियोजित कार्यों में इच्छानुसार सफलता मिलेगी, दूर-दराज की यात्रा हो सकती है।
मकर-
आप जिसे घाटे का सौदा समझ रहे हैं, उसमें अच्छा लाभ होगा, संतान को सफलता मिलेगी, कामकाज में विलंब होगा, मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ-
पारिवारिक कलह दूर करने में सफलता मिलेगी, वरिष्ठ लोगों का सहयोग रहेगा, शारीरिक शिथिलता रहेगी, प्रियजनों का सहयोग रहेगा।
मीन-
टकराव आपसी बातचीत से सुलझ सकता है, उच्च अध्ययन का निर्णय होगा, भाग्यवर्धक प्रयासों में सफलता मिलेगी, निजी योजनाओं में सफलता मिलेगी।















