BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 20 जून: कुंभ राशि वालों करियर में कुछ बड़े बदलाव आपके फेवर में हो सकते है, धार्मिक स्थान पर जाने की प्लानिंग बन सकती है

आज सुबह 07:50 तक त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी. आज शाम 06:10 तक अनुराधा नक्षत्र फिर ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा. आज यहाँ से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, सर्वार्थसिद्धि योग साध्य योग का साथ मिलेगा. अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानते हैं आज का राशिफल…

मेष  राशि
जटिल मामलों में समस्या आएंगी. बिज़नेस  में धोखा हो सकता है. कानूनी दाव पंच से दूर रहें. ऑफिस में विरोधी आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं. गलतियों के प्रति सावधान रहना है, क्योंकि जरा सी चूक बड़ा नुकसान करा सकती है. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपकी पुरानी गलतियों के कारण आपके बनते बनते कार्य बिगड़ सकते है. सेहत के लिए अपनी डाइट का प्रॉपर ध्यान रखें. फैमिली में किसी कार्य को लेकर ना सुनने को मिलेगी. लवपार्टनर से बहस न करें तो दिन आपके लिए बेहतर रहेगा. स्टूडेंट्स स्टडी करने के लिए किसी का इंतजार न करें.

वृषभ राशि
बिजनस में नए प्रोडक्ट से लाभ होगा. फर्टिलाजर बिजनस में घाटा हो सकता है. लेकिन उसे आप अपनी प्रतिभा से अपने अनुकूल बनाने के प्रयास में सफल होगें. बिजनेस में नए संयत्र खरीदने के बारे में विचार कर रहे है. तो सुबह 7.00 से 8.00 शुभ, शाम 5:00 से 6.00 के मध्य करें. ऑफिस मे हार्ड वर्क करने के बाद भी सैलेरी में बढ़ोत्तरी के लिए बात नहीं करना आपकी दुर्बलता है. इस कमी को दूर करें. सामाजिक स्तर पर आप किसी नये कार्य को करना चाहते हैं. तो समय आपके लिए बेहतर हैं. लंबे समय से चल रही किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी. पूजा पाठ पर ध्यान दे यदि पाठ आदि करते हैं तो उसे नियमित रखें, क्योंकि यह आपकी पहली प्राथमिकता है. फॅमिली के साथ यादगार पल बिताएंगे.
वैवाहिक जीवन में रिश्तों में मिठास आएगी.

मिथुन राशि
कर्ज से छुटकारा मिलेगा. साध्य, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से ऑफिस में आपकी सैलरी के बढ़ने के पॉजिटिव साइन आपको मिल सकते है. व्यापार करने वाले धैर्य और संयम से काम लेंगे तो बिजनेस में निश्चित ही सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोग को दूसरे के ऊपर निर्भर होने से बचना होगा अपने काम स्वयं करने के प्रयास करें. समाजिक स्तर पर अपने कार्यों को करवाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. ड्राइविंग करते समय अलर्ट  रहे. फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने का टाइम कम मिलेगा लेकिन आप उस टाइम को बेहतर बनाते हुए अपने रिश्तों को बेहतर बनाने में कामयाब होंगे. आपका दूसरों पर अत्यधिक भरोसा संकट में डाल सकता है, इसलिए जो भी कार्य करें वह  अपने विवेक से करें. लाइफ पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे. बहुत अधिक खुला हाथ आगे के लिए दिक्कत पैदा कर सकता है इसलिए धन को योजनाबद्ध  तरीके से संचित  करें.

कर्क राशि
संतान से माता पिता को सुख मिलेगा. रेडिमेड बिजनस से जुड़े लोगों की धन संबंधित परेशानियां दूर होगी.  व्यापार से जुड़े लोग प्लानिंग पर ध्यान दें लाभ लेने का समय आ गया है. वर्कस्पेस पर कुछ अच्छे मौके आपके हाथ लगने से आपके चेहरे पर खुशी आएगी. ऑफिस में आज किसी के साथ विवाद हो सकता है, लेकिन आपको सत्य का साथ नहीं छोड़ना है इस बात का ध्यान रखें. सामाजिक स्तर पर किसी प्रकार का निवेश करने की प्लानिंग बन सकती है.  डाइबिटीज़  पेशेंट  को कुछ समस्या हो सकती हैं. घर में बड़े भाई के साथ तालमेल बनाकर चले उनकी प्रसन्नता और आशीष आपके आत्मबल में वृद्धि करेगी परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा. पत्नी की बातों को समझेगें जिससे आपके रिश्तो में मिठास आएगी.

सिंह राशि
भूमि भवन के मामले सुलझेंगे. बिजनस से रिलेटेड किसी प्रकार के निवेश में अभी हाथ न ही डालें तो आपके लिए बेहतर रहेगा. उचित अवसर का इंतजार करें. व्यापार के सिलसिले में यात्रा किसी कारण के चलते रद्द हो सकती है. ऑफिस में आपकी आशाओं पर पानी फिर सकता है. सैलेरी के मामले में आप जहां थे वहीं रहेंगे. नौकरीपेशा लोग जल्दबाजी और अति उत्साह दोनों ही आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. इसलिए किसी भी चीज की अधिकता न होने पाए इस बात का ध्यान रखें. सामाजिक स्तर पर आलस और थकान के चलते आप अपने कार्य पूरे नहीं कर पाएंगे. प्यार और वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार का बहस करने से बचें. फॅमिली में आपको अपने गुस्से पर कन्ट्रोल रखना होगा वरना कोई बात बिगड़ सकती हैं. किसी अपने के दूर जाने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही अकेलापन भी महसूस कर सकते है.

कन्या राशि
छोटे भाई की कंपनी पर नजर रखें. ग्रहों के फेरबदल से बिजनस में हार्ड वर्क और पॉजिटिव सोच से ही आपको धन लाभ होगा. जिन लोगों ने अभी नया व्यापार (New Business) शुरू किया है वह अधिक लाभ की चिंता न करें. मेहनत करते हैं पैसा खुद ब  खुद आने लगेगा. वर्कस्पेस पर कुछ बदलाव आपके कार्य को धीमा कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोग अपने अधिकारी (Boss) के इशारों को समझें और उन्हें शिकायत का कोई मौका न दें. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल और बिना सोचे किसी भी कार्य में हाथ न डालें. सेहत के मामले में आप वायरल फिवर से आप परेशान रहेंगे. फैमिली में हो रहे घरेलु प्रेशर को आप अपनी बुद्धि से हल कर लेंगे. आपको प्रतिभा तराशने का अवसर मिलेगा अपनी प्रतिभाओं को बेहतर तरीके से साबित करने का प्रयास करें. लव पार्टनर (Love and life partner) के साथ दिन मोज मस्ती में दिन गुजरेगा. संतान के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए यदि कोई पॉलिसी लेने का विचार बना रहे हैं. विस्तार से समझने के बाद ही कोई पॉलिसी लें.

तुला राशि
मन शांत रहेगा. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से जुड़े बिजनेस में मुनाफा होगा. साध्य, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से वर्कस्पेस पर समय का पहिया बदलेगा जॉब में. सामाजिक स्तर पर कुछ बदलाव लाने के बारे में सोच सकते हैं. सेहत को लेकर अलर्ट रहें, सर दर्द से आप परेशान रहेंगे. स्वयं के लिए गए निर्णय पर विश्वास करना होगा, जब तक आपका स्वयं पर विश्वास नहीं होगा तब तक दूसरे लोग भी आप पर भरोसा करने से पहले विचार कर सकते हैं. परिवार और दोस्तों द्वारा के साथ समय व्यतीत करें प्यार और हंसी के पल पिछली तकलीफो को भुलाने में मदद करेंगे फ्रेंड्स और फैमिली के साथ ट्रेवल का प्लान बन सकता है. सरल भाषा में कहें तो आपके लिए करियर बनाने का समय है, इसे मौज मस्ती में न गवाएं. लव लाइफ में हो रही गलतफहमी को दूर करने में आप सफल होंगे.

वृश्चिक राशि
बिजनेस में लाभ हो सकता है. बिजनस में महत्वपूर्ण बदलाव कर रहे हैं, तो प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 7.00 से 8.00 शुभ, शाम 5:00 से 6.00 के मध्य करें. आज आपकी ऑफिस में लोग तारीफ करते नहीं थकेंगे. तरक्की का लाभ मिल सकता है. सेहत के मामले में आप माटापे  और अनिद्रा की समस्या से परेशान रहेंगे. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपके कार्य आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. आपके आध्यात्मिक चिंतन में वृद्धि होगी. इसके साथ ही पूजा पाठ में भी मन लगेगा. किसी कार्य को लेकर फैमिली से दूर भी जाना पड़ सकता है. रोटी कमाना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन परिवार के साथ रोटी खाना बड़ी बात है. इसका ध्यान रखें.

धनु राशि
दोस्ती में दरार आ सकती है. सावधान रहें. व्यापार में अकाउंट संबंधित घोटाले उजागर होने से आपकी आर्थिक स्थिति बिगड सकती है. यात्रा करनी पड़ सकती है. बेरोजगार युवकों को जॉब मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन आप हार न माने ‘हारने पर हमेशा विजेताओं के व्यवहार का अनुकरण करें. पावर में बैठे लोग अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए नजर आ सकते हैं. सामाजिक स्तर पर किसी भी कार्य के लिए आप बड़े बुजुगों या अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा. पारिवारिक सदस्यों को कटु वचन बोलने से बचना होगा, आपके कटु शब्दों से घर का माहौल अशांत हो सकता है फैमिली में सभी को साथ लेकर चलना आपके लिए चुनातिपूर्ण रहेगा. सेहत को लेकर किसी प्रकार की ट्रैवल हो सकती है.

मकर राशि
बिजनस में पैसों की व्यवस्था करने के लिए प्रॉपटी या गोल्ड पर लॉन लेना पड़ सकता. वर्कस्पेस पर आप पॉजिटिव एनजी से लबरेज रहेंगे. नौकरीपेशा लोग को काम पर फोकस रखते हुए, कुछ प्लानिंग करनी चाहिए. जिससे कम मेहनत में ज्यादा कार्य हो सके. सामाजिक स्तर पर किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में खोजबीन जरूर कर लें.  घुननों के दर्द से राहत मिलेगी. लाइफ पार्टनर से आपको कोई उपहार मिल सकता हैं. फैमिली के साथ आप अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे. विद्यार्थी लगातार छोटे छोटे प्रयासों से सफलता प्राप्त करेंगे. आपको मित्र के साथ संबंध मजबूत रखना होगा, क्योंकि जरूरत के समय दोस्त से धन संबंधित सहयोग मिलने की सभावना है. संतान  के भविष्य के लिए निवेश करने का प्लान सकते हैं, यदि संतान छोटी है तो उसकी शिक्षा की प्लानिंग करना चाहिए.

कुंभ राशि
साध्य, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से इलेक्ट्रिॉनिक्स बिजनस में प्राप्त लाभ से नई जगह पर आउटलेट खोलने के लिए आज सुबह 7.00 से 8.00 शुभ, शाम 5.00 से 6. 100 के मध्य का समय अच्छा है. व्यापार से जुड़े लोगों को कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने होंगे, जिससे सहयोगियों में कार्य को करने का उत्साह बेहतर रहेगा. करियर में कुछ बड़े बदलाव आपके फेवर में हो सकते हैं. ऑफिस में छोटे कर्मचारियों से नोक झोक की स्थिति बने तो उसे टालने का प्रयास करें. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर किसी तरह का मंच साझा करते समय आपको अपने शब्दों पर कंट्रोल रखना होगा. छाती के दर्द से कुछ हद तक आराम मिलेगा. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की प्लानिंग बन सकती है. जीवनसाथी के साथ किसी कार्य में व्यस्त रहेंगे. महिलाएं घर के कार्य के चलते अपने हुनर को स्थान नहीं दे पा रही है उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है. खिलाड़ी को ट्रैक पर जमकर पसीना बहाना होगा तब ही वो अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर पाएंगे. सफलता हाथों की लकीरों में नहीं माथे के पसीनों में मिलती है.”

मीन राशि
चन्द्रमा 9वें भाव होने से आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी. साझेदारी के बिजनस में समझौता पर साइन करने से पहले उसे तरह पढ़ ले और किसी और से उसके बारे में विचार विमर्श अवश्य कर लें. वर्कस्पेस पर होने वाली चुगली से दूरिया बनाकर रखें. नौकरी करने वालों को ऑफिस में यदि सहयोगी का काम आपको करना पड़े तो उसको प्रसन्नता के साथ करें. सोशल लेवल पर आपको कोई अपना ही भरोसा करने पर धोखा दे सकता है. भरोसा सब पर कीजिए लेकिन सावधानी के साथ. यदि आप जमीन जायदाद से संबंधित कोई फैसला लेने जा रहे है तो बड़ों एवं जानकार लोगों की सलाह अवश्य लें. परिवार में विवाह योग्य व्यक्ति की विवाह की बात चल सकती हैं. घर की महिलाओं का सम्मान करें यदि समय हो तो उन्हें घर के कार्य से छुट्टी दें या उनके कार्य में मदद करें.

साभार: एबीपी न्यूज

Related Posts