आज 2 जुलाई दिन बुधवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात कन्या राशि में होगा और इस दौरान आज चंद्रमा उत्तराफाल्गुनी उपरांत हस्त नक्षत्र से गोचर करेगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज जहां गजकेसरी योग बन रहा है वहीं आज सूर्य के गोचर से दुरुधरा नामक शुभ योग भी रहा है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि (Aries): आज 02 जुलाई यानी बुधवार का दिन मेष राशि वालों का कुछ नया करने के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में कोई भागदौड़ लगी रहेगी। परिवार में लोगों से बहस हो सकती है। कोई लोन आपका सफालता पूर्वक पास हो सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टि से आज दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार को समय देने से रिश्ते में मधुरता आएगी।
वृषभ राशि (Taurus): आज यानी 02 जुलाई बुधवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए तनाव भरा रहने वाला है। काम में आपको सतर्कता बरतनी होगी, ऑफिस के काम में जल्दबाजी न करें अन्यथा गलती होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे के आने से काम बिगड़ सकता है।
मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि के लोगों को आज यानी बुधवार 02 जुलाई के दिन उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। आपके सहयोगी आपके कामों में अड़चन लगाने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में परेशानी बढ़ सकती है। वाहन से कहीं जा रहें हैं तो अपना ध्यान रखें। अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ें।
कर्क राशि (Cancer): कर्क जातक वाले आज 2 जुलाई यानी बुधवार के दिन थोड़ा सावधान रहें। आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें अन्यथा हानि होगी। अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है जहां महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी। युवा वर्ग अपने मित्रों पर इन दोनों ज्यादा भरोसा ना करें।
सिंह राशि (Leo): आज 2 जुलाई बुधवार के दिन सिंह राशि वालों का रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको आपके परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। जिस भी काम को करने जाएंगे आपके पार्टनर कंधे में कंधा मिलाकर चलेंगे। किसी मित्र को धन उधार दिया था तो वापस कर सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा कड़ी मेहनत करें तभी सफलता हाथ लगेगी।
कन्या राशि (Virgo): 02 जुलाई यानी बुधवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए शानदार गुजरेगा किसी भी नई योजना को लेकर उत्साहित रहेंगे जिसे बेहतर लाभ आपको प्राप्त होगा बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा किसी से भी वाद विवाद करने से दूर रहें अन्यथा विवाद ज्यादा बढ़ सकता है जीवनसाथी के मन में चल रही उलझन को दूर करने के लिए आपको बैठकर बात करनी होगी।
तुला राशि (Libra): आज यानी 2 जुलाई बुधवार का दिन तुला राशि वालों का मिला झूला रहने वाला है किसी भी कानूनी मसले में ना उलझे अन्यथा मामला लंबा चल सकता है विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक बोझ से छुटकारा मिलेगा अपने सेहत का पूरा ध्यान रखें हो सके तो बाहर की चीजों का सेवन न करें। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन भी हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio): 02 जुलाई के दिन वृश्चिक जातक के लोग अपरिचित लोगों से दूरियां बनाकर रखें। वाहनों के प्रयोग को सावधानी पूर्वक करें। अपनी आय व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे तो अच्छा होगा। कोई भी काम करते समय डाक्यूमेंट्स की जांच अवश्य कर लें। नए काम और नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।
धनु राशि (Sagittarius): बुधवार यानी 02 जुलाई का दिन शांतिपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर में किसी नए मेहमान के आगमन होने से खुशी का माहौल रहेगा। तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। बिजनेस में ग्रो करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
मकर राशि (Capricorn): आज यानी बुधवार 02 जुलाई के दिन मकर राशि के लोगों को समस्या होगी। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को नुकसान होगा। निवेश करेंगे तो उसमें खूब सोचना पड़ेगा अन्यथा नुकसान होगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में परिवार के सदस्यों से विवाद होगा। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने से आपको लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के आने से विवाद होगा।
कुंभ राशि (Aquarius): आज यानी 02 जुलाई का दिन कुंभ जातक वालों के लिए समस्याओं से भरा रहेगा। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतने की आवश्यकता है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। किसी नौकरी की तैयारी कर रहे थे तो सफालता मिलेगी। जीवन में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
मीन राशि (Pisces): आज 02 जुलाई बुधवार का दिन मीन राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से मन में खुशी होगी। बॉस आपके काम से खुश होंगे, कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशी का माहौल रहेगा।
















