ज्योतिष के अनुसार 19 अक्टूबर 2023, गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण है. आज पूरे दिन पंचमी तिथि रहेगी. आज रात्रि 09:04 तक ज्येष्ठा नक्षत्र फिर मूला नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, बुधादित्य योग, सौभाग्य योग, शोभन योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा.चन्द्रमा रात्रि 09:04 के बाद धनु राशि में रहेंगे. आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है. सुबह 07:00 से 08:00 बजे तक शुभ का चौघडिया एंव शाम 05:00 से 06:00 बजे तक शुभ का चौघडिया रहेगा. वहीं दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक राहुकाल रहेगा. अन्य राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल-
मेष राशि (Aries)-
चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे अनसुलझे मामले सुलझेगे. फेस्टिवल सिजन पर न चाहते हुए भी अचानक से ऑफिस के काम से टूर पर जाना पड़ सकता है. बिजनसमैन धन निवेश के लिए विचार कर रहें है, उनको अभी कुछ समय का इंतजार करना होगा. धन निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है. नई पीढ़ी घर की जिम्मेदारियों को बोझ कतई न समझे इसे अपना दायित्व समझकर निभाने की कोशिश करें.
हंसी मजाक के जरिए परिवार का माहौल हल्का-फुल्का बनाए रखने की कोशिश में विफल होंगे. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर सतर्क रहकर कार्य करें. ड्राइव सावधानी पूर्वक करें गिरकर कंधे पर चोट लगने की आशंका है. भाग्य और किस्मत के भरोसे रहने पर मासूम जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी, ट्रैफिक नियम और उचित सावधानी सड़क दुर्घटना से बचाएगी.”
वृषभ राशि (Taurus)
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे बिजनस पार्टनर से काहसुनी हो सकती है. फाइनेंस में जॉब करने करने वालों के लिए दिन शुभ है. ऑफिशल वर्क को लेकर की गई प्लानिंग सफल होगी. सौभाग्य, पराक्रम, बुधादित्य, शोभन योग के बनने से व्यापारिक दृष्टि से व्यापारियों के लिए शुभ है, अचानक कुछ घटनाक्रम ऐसे होंगे, जिससे आर्थिक रूप से लाभ होगा.
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्र को और अधिक परिश्रम करना होगा, जितना अधिक परिश्रम होगा, उतनी ही जल्दी सफलता मिलेगी. पारिवारिक विवाद को जल्द से जल्द खत्म करने का प्रयास करें. बड़े भाई के साथ यदि कुछ कहासुनी हो गई है तो उनसे माफी मांगकर और उनके संबंध सुधारने का प्रयास करें. हृदय संबंधित और डायबिटीज रोगी को दिक्कत हो सकती है. सेहत सही रखने के लिए नियमित वॉक करें.
मिथुन राशि (Gemini)-
चन्द्रमा छठें हाउस में रहेंगे जिससे शारीरिक तनाव से छुटकारा मिलेगा. सौभाग्य, पराक्रम, बुधादित्य, शोभन योग के बनने से कार्यस्थल पर अपने काम और सौम्य व्यवहार के चलते ऑफिस में सभी लोगों के चहेते बनेंगे. लॉजिस्टिक, टूर और ट्रेवल्स बिजनेसमैन को अपने व्यापार को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए.
खिलाड़ी के लिए अकादमी में दिन आनंदमय बीतने वाला है, परेशानियों से निजात मिलेगा साथ दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा. ससुराल पक्ष से शोक समाचार की आशंका है. ऐसे में जीवनसाथी की हिम्मत बढ़ाएं. घर में यदि इस राशि का कोई छोटा बच्चा है तो उसके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा अचानक से स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है.
कर्क राशि (Cancer)
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगें जिससे स्टूडेंटस की पढाई के तरीके में आऐगा बदलाव. ऑफिस में यदि आप टीम का नेतृत्व कर रहे हैं तो टाइम-टू-टाइम टीम को मोटिवेट करते रहँ. सौभाग्य, पराक्रम, बुधादित्य, शोभन योग के बनने से साथ ही फेस्टिवल सिजन को देखते हुए हेंडीक्राफ्ट बिज़नेस करने वाले बिजनेसमैन को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है.
कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्र को अपनी मेहनत और बढ़ानी होगी, अधिक मेहनत के दम पर ही सफलता हासिल कर सकेंगे. जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चले, किसी छोटी सी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, मन पसंदीदा भोजन खाने का अवसर भी मिलेगा.
सिंह राशि (Leo)-
चन्द्रमा चौथें हाउस में रहेंगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे . कार्यस्थल पर आपका नाम प्रमोशन लिस्ट में शामिल हो इसमें संदेह है, सूची में नाम शामिल करने के लिए अभी आपको और परिश्रम करना होगा. बिजनसमैन को बिजनस में अपने क्रोध और रूखे रवैये को बदलने का प्रयास करना होगा, कोशिश करें कि आपकी वाणी से कोई भी ग्राहक निराश न हो.
“क्रोध वह हवा है जो बुद्धि के दीपक को बुझा देती है.”नई पीढ़ी छोटी-छोटी बातों को दिमाग पर हावी न होने दें, अन्यथा नकारात्मक बातों का प्रभाव आपके मन को काम से भटका सकता है. घरेलू खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए हाथ समेटकर चलने की कोशिश करें. कैल्शियम की कमी से हड्डियों के रोग परेशान कर सकते हैं. अपने आहार में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाएं.
कन्या राशि (Virgo)
चन्द्रमा तीसरें हाउस में रहेंगे जिससे साहस में होगी वृद्धि. कार्यस्थल पर आपके कार्य ही आपके आगे की स्ट्रेटजी को तैयार करेंगें. अतः जो भी करें सोच-समझकर ही करें. हार्डवेयर एण्ड हेंडिक्राफ्ट बिजनसमैन को नया सौदा सोच समझ कर करना होगा, जल्दबाजी के चलते नुकसान होने की आशंका है.
कॉम्पिटिटिव छात्र वर्ग को विवादों से बचने की कोशिश करनी होगी, मित्रों के साथ अपने संबंध को मधुर रखने का प्रयास करें. यदि किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं तो घर के बड़ों की सलाह को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले. और अगर करते है तो सुबह 7.00 से 8.00 और शाम 5.00 से 6.00 के मध्य करें. सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों को परमार्थ भाव के साथ अपने कार्य पर ध्यान देना चाहिए. ठंडी खाने पीने की चीजों से परहेज करना होगा, खांसी जुकाम बुखार की चपेट में आ सकते हैं.
तुला राशि (Libra)
चन्द्रमा दूसरें हाउस में रहेंगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे. कार्यस्थल पर जो लोग प्रेजेंटेशन देने जा रहे हैं, वह लोग बाँस से मार्गदर्शन अवश्य ले लें. मेडिकल, फार्मेसी और सर्जिकल बिजनेसमैन को माल सप्लाई या पेमेंट लेने जैसे काम के कारण दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है.
नई पीढ़ी को अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा आपकी वाणी प्रेम संबंध को खराब कर सकता है. “अपनी वाणी को जितना हो सके निर्मल और पवित्र रखें क्योंकि संभव है कि कल आपको उन्हें वापस लेना पड़ सकता है.”संतान शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करके आप सभी की उम्मीदों पर खरा उतरेगी, जिससे आप सभी का मान बढ़ेगा. मानसिक रोगी डॉक्टर के संपर्क में रहें और उनके द्वारा बताए जारे सभी निर्देशों का कठोरता से पालन करें.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे होगा बौद्धिक विकास. वर्कस्पेस पर आपको बेहतर मौके मिलेंगे, जो उनके करियर को आगे बढ़ाने में उनकी मदद करेंगे. सौभाग्य, पराक्रम, बुधादित्य, शोभन योग के बनने से आयल और केमिकल बिजनेसमैन की बिक्री बढ़ने से उन्हें सोचा हुआ मुनाफा प्राप्त होने की प्रबल संभावना बनेगी.
आर्टिस्ट का क्रिएटिव कार्यों को करने में मन लगेगा, आपको अपने पसंदीदा काम को करने में समय देना भी चाहिए. लंबे समय के बाद पुराने मित्रों व रिश्तेदारों से भेंट करने का मौका मिलेगा, उनसे मुलाकात करके आप काफी खुश नजर आएंगे. छोटी-छोटी बीमारियों को भी गंभीरता से लें, और डॉक्टर से तुरंत संपर्क करे. लापरवाही करने पर बीमारी को विकराल रूप लेने में तनिक भी समय नहीं लगेगा.
धनु राशि (Sagittarius)
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे विदेशी सम्पर्क से हानि हो सकती है. वर्कप्लेस पर यदि उच्च पद पर कार्यरत है, तो उन्हें अपने काम के साथ साथ अधीनस्थों के कार्य पर भी निगाह रखनी होगी. ब्यूटी प्रॉडक्ट्स को लेकर बिजनसमैन की ग्राहकों के साथ कुछ कहा सुनी होने की आशंका है. जिसके चलते आपका मूड ऑफ हो सकता है.
खिलाड़ी दिन की शुरुआत से ही आलस्य से घिरे हुए रहेंगे. जिसके चलते वो अपने फिल्ड में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे. रिश्तेदारों के संग मेलजोल बढ़ाने का प्रयास करना होगा, इसके लिए आप उन्हें लंच या डिनर पर इनवाइट कर सकते हैं. लेटते बैठते समय ध्यान पूर्वक अपने आसपास अच्छी तरह से देख ले क्योंकि मांसपेशियों में खिचाव से आप परेशान हो सकते है.
मकर राशि (Capricorn)
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे बड़े भाई से मिलेगी अच्छी खबर. करियर की नई शुरुआत करने वाले लोग किसी के सानिध्य में रहकर कार्य करें और लोगों से मिली सीख का पालन करें. सौभाग्य, पराक्रम, बुधादित्य, शोभन योग के बनने से मेटल्स और इंडस्ट्रियल बिजनेसमैन को बड़ा मुनाफा होने की संभावना है.
नई पीढ़ी ज्ञानी लोगों की संगत में रहने का प्रयास करें, कोशिश करें कि आप अच्छी सलाहकारों के संपर्क में रहे. घरेलू मामलों में राय देने का मौका मिलेगा, राय देने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छे से विचार कर लें. सेहत की दृष्टि से दिन सामान्य है जल्दी तत्कालीन रोगों से मुक्ति मिलेगी.
कुंभ राशि (Aquarius)
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे काम करने का नशा आप में रहेगा. कार्यस्थल पर सीनियर्स के द्वारा किसी प्रॉजेक्ट्स को लेकर लेकर टीम के साथ महत्त्वपूर्ण मीटिंग करनी पड़ सकती है, फेस्टिवल सिजन को देखते हुए समय कम और काम ज्यादा जैसी भी नौबत आ सकती है. सौभाग्य, पराक्रम, बुधादित्य, शोभन योग के बनने से व्होलेसलेर बिजनेसमैन को बड़े माल का ऑर्डर मिलने से बड़ा मुनाफा होने की संभावना है.
कॉम्पिटिटिव छात्र का आत्मविश्वास मजबूत होगा, आत्मविश्वास के आधार पर बड़े से बड़े टॉपिक्स को भी आसानी से समझ पाएंगे. काम की व्यस्तता से समय निकालकर दाम्पत्य जीवन को भी समय देना होगा, कम्युनिकेशन गैप के चलते रिश्तों में दूरिया भी आ सकती है. पुरानी बीमारियों से राहत मिलने की संभावना है. जिसके चलते आज काफी हल्का महसूस करेंगे.
मीन राशि (Pisces)
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्यो से घर में नयापन आऐगा. कार्यस्थल पर बॉस के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा, साथ ही महिला कर्मचारी का सम्मान करें. व्यापारी वर्ग व्यापार के काम में लापरवाही न करें. यदि किसी भी प्रकार का टैक्स बकाया है तो सही समय पर चुका दे. नई पीढ़ी को अपनी दिनचर्या को सही रखने के लिए नियमों का पालन करना होगा, मन की शांति के लिए सुबह जल्दी उठकर योग करने का प्रयास करें. पिता के साथ संबंध सही रखें, उनकी कहीं हुई बातों का अनुसरण करें और उनका सम्मान करें. “मुसीबत से बचाकर लड़ना सिखाते है, जीवन में शुभ-मंगल की तरह होते हैं, गौर से सोचो तो पिता जिंदगी में कर्ण के कवच कुंडल की तरह होते है.
“यदि झुककर कार्य करते हैं तो आपको स्पाइनल कॉर्ड के साथ-साथ पेट और गले में दर्द की शिकायत हो सकती है. दर्द में आराम के लिए नियमित व्यायाम करें. आज जिनकी मैरिज एनिवर्सरी हैं वो श्रीहरि विष्णु का ध्यान करते हुए पीले आसन पर बैठकर एक माला ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें उन्हें पीले रंग की मीठाई का भोग लगाएं. किसी गरीब बच्चे की श्रद्धानुसार उसकी शिक्षा में मदद करें. हो सके तो अपने वजन के बराबर गौ-माता को चारा खिलाएं.
साभार: एबीपी न्यूज















