BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 17 सितम्बर: सिंह राशि वालों शारीरिक कष्ट एवं व्यर्थ का विवाद हो सकता है, कामकाज में विलंब होगा

आज 17 सितंबर दिन बुधवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात कर्क राशि मे पुष्य नक्षत्र में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज कई शुभ योग बन रहे हैं। चंद्रमा अपनी राशि में बैठकर आज गौरी योग का निर्माण कर रहे हैं जबकि आज चंद्रमा से द्वादश भाव में गुरु और द्वितीय भाव में शुक्र विराजमान हैं। ऐस में आज के दिन दुरुधरा योग भी बन रहा है। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

मेष-

जमीनजायजाद संबंधी कार्यो में सावधानी रखें। मित्रता से लाभ होगा। साहस, पराक्रम पुरूषार्थ बना रहेगा।

वृषभ-

विद्या के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, आर्थिक एवं व्यापारिक लाभ का योग है। पारिवारिक परेशानी दूर होगी। चिन्ता का निवारण होगा।

मिथुन-

मन में प्रसन्नता रहेगी। विरोधी वर्ग उग्र रूप धारण कर सकता है। दूर दराज की यात्रा में सावधानी बांछनीय। नियमितता बनी रहेगी।

कर्क-

घरेलू वातावरण आनन्दमय रहेगा। शुभ संदेश प्राप्त होगा। नवीन योजनाओंका विकास होगा। यश मान सम्मान प्राप्त होने का योग है। जल्दबाजी से बचें।

सिंह-

शारीरिक कष्ट एवं व्यर्थ का विवाद हो सकता है। कामकाज में विलंब होगा। समय अनुकूल एवं लाभदायक रहेगा। शुभ संदेश मिलेगा।

कन्या-

आध्यात्मिक एवं रचनात्मक कार्योमें उत्साह रहेगा। मांगलिक कार्य बनने से प्रसन्नता होगी। मनोरंजन, उत्सव आदि के अवसर प्राप्त होंगे। खर्च होगा।

तुला-

राजकीय एवं नौकरी से संबंधित कार्यो में व्यस्तता रहेगी। मित्रता उपयोगी रहेगी। जमीनजायजाद के कार्यो में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक-

आय के स़्त्रोतों में वृद्धि होगी। किसी नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। लापरवाही करने पर परेशानी का सामना करना होगा।

धनु-

खर्च की अधिकता रहेगी। यात्रा का योग है। भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। शांति और सहयोग बना रहेगा। मित्र मिलन होगा।

मकर-

मन में प्रसन्नता रहेगी। कहीं दूर दराज की यात्रा हो सकती है। सुख सम्मान और यश प्राप्त हो सकता है। आय के प्रबल योग हैं।

कुम्भ-

कौटुम्बिक सुख एवं प्रसन्नता रहेगीं दूर की यात्रा हो सकती है। सुख सम्मान और यश प्राप्त हो सकता है। आय के प्रबल योग हैं।

मीन-

आपके साहस पराक्रम एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नियोजित काम बनेगा। लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। साहस पराक्रम बढ़ेगा।

Related Posts