BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 17 अक्टूबर: मीन राशि वालों लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे, बिजनेस में धन फंस सकता है, किसी तरह की कोई डील सोच-विचारकर फाइनल करें

आज 16 अक्टूबर दिन बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मीन राशि होगा। चंद्रमा के साथ राहु के होने से आज मीन राशि में ग्रहण योग बनेगा। लेकिन अच्छी बात यह भी है कि आज चंद्रमा पर सूर्य की सीधी दृष्टि भी बनी हुई है जिससे सूर्य और चंद्रमा का समसप्तक योग भी बना रहेगा। जानें अन्य सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा…

 

मेष राशि
इस राशि के जातकों को अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है. अनदेखी करना भारी पड़ सकता है. खोई हुई चीज वापस मिलने से मन खुश रहेगा. आसपास रह रहे लोगों से हर बात न कहें. दोस्त के रूप में दुश्मन हो सकते हैं. पार्टनर के स्वभाव में कुछ बदलाव आ सकते हैं.

वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. परिवार में प्यार बढ़ेगा. लव लाइफ जी रहे लोग आगे बढ़ेंगे. नया वाहन खरीद सकते हैं. लेन-देन करते समय खास सतर्कता बरतें.

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन बेहद बिजी रहने वाला है. धार्मिक कामों में मन लगेगा. परिवार में चल रही अनबन आज दूर हो सकती है. किसी से भी पैसा उधार न लें. घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है.किसी काम को न टालें.

कर्क राशि
इस राशि के जातकों के सितारे आज इनके फेवर में नहीं हैं. किसी गलती को लेकर परेशान रह सकते हैं. मांगकर वाहन न चलाएं. काम को लेकर भाई से बातचीत कर सकते हैं. परिवार में दिक्कतों को लेकर बड़ों से बात करेंगे. तरक्की में आ रहे रोड़े दूर हो जाएंगे.

सिंह राशि
पैसों की दृष्टि से इस राशि के जातकों का आज का दिन शानदार है. सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. प्रॉपर्टी में निवेश करें, आने वाले समय में तगड़ा मुनाफा होने वाला है. खाने-पीने पर कंट्रोल करें.

कन्या राशि
इन राशि के जातकों का आज का दिन शानदार रहेगा. आज कमाई के रास्ते खुलेंगे. मन में प्रेमभाव बना रहेगा. अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें. नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्ट टाइम काम को करने की योजना बना सकते हैं. ससुराल पक्ष से अनबन हो सकती है.

तुला राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. बिजनेस में खुद को साबित कर सकते हैं. पार्टनर से नाराजगी हो सकती है. जरूरी कामों को करने के लिए किसी की सहायता लेनी पड़ सकती है.

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. इनके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. मेहनत का फल मिलने से मन खुश रहेगा. शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगाएं. आज एक्सीडेंट हो सकता है.

धनु राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य गुजरने वाला है. कमाई बढ़ाने की कोशिश में मेहनत करेंगे. राजनीति से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत की जरूरत है. किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं.

मकर राशि
इस राशि के जातक आज किसी से उलझ सकते हैं. धार्मिक वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है. मां-बाप के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे. फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है.

कुंभ राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. कमाई पहले से बेहतर होगी. फ्यूचर को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं. आलस छोड़कर आगे कदम बढ़ाएं. दोस्त की मदद से नई नकरी मिल सकती है. घर की बात घर में सुलझाएं.

मीन राशि
इस राशि के जातकों के लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे. बिजनेस में धन फंस सकता है. किसी तरह की कोई डील सोच-विचारकर फाइनल करें. निवेश को करने से पहले थोड़ा सोच विचार करने की आवश्यकता है. कानूनी मामले को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है.

Related Posts