BREAKING

घर-परिवार

राशिफल 14 दिसंबर :तुला राशि के जातक परिवार के लोगों से न उलझें, वृषभ राशि के लोगों को जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर देना होगा ध्‍यान, पढ़े अन्य राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध, चंद्रमा, केतु, शुक्र वृश्चिक राशि में हैं। मकर में शनि और नीच के गुरु हैं। मीन राशि में मंगल का गोचर है। ग्रहों का फैलाव नहीं है। संतुलन नहीं दिख रहा है। ऐसी स्थिति में कोई बहुत अच्‍छा फल नहीं मिलता है।

राशिफल-
मेष-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, हर तरह से। बहुत बचकर पार करें। संतान पर ध्‍यान दें। अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम में उलझने की स्थिति दिख रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेगा। सूर्यदेव को जल दें। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

वृषभ-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कुछ उलझनें बनी रहेंगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलते रहेंगे। अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर भी ध्‍यान देने की जरूरत है। मां काली की अराधना करते रहें।

मिथुन-गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी लेकिन बहुत कन्‍फ्यूजन रहेगा जीवन में। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे लेकिन जीवन में डिस्‍टर्बेंस बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

कर्क-भावनाओं में या जल्‍दबाजी में कोई निर्णय न लें। चीजों को एक-दो दिन टाल कर रखें। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित हो सकता है। प्रेम व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। इसमें उलझने के संकेत दिख रहे हैं। बजरंग बाण का पाठ करें।

सिंह-घरेलू मामलों को शांत होकर निपटाएं। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। सीने में विकार सम्‍भव है। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं और व्‍यापार में थोड़ी सी शिथिलता दिखाई दे रही है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

कन्‍या-घोर पराक्रमी बने रहेंगे आप लेकिन औरों के साथ की स्थिति की समीक्षा जरूर करेंगे आप। स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम,व्‍यापार सब मध्‍यम है लेकिन व्‍यापार सही चलेगी। पीली वस्‍तु का दान करें।

तुला-कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। पूंजी निवेश न करें अभी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम बदलाव की तरफ, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप करीब-करीब ठीक चलेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-नरम-गरम बने रहेंगे। नकारात्‍मक और सकारात्‍मक उर्जा में तालमेल बिठाने में बहुत समय लगेगा। प्रेम मध्‍यम, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक है। हनुमान जी की अराधना करते रहें।

धनु-खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। शासन सत्‍ता पक्ष से कुछ परेशानियों का अनुभव करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

मकर-आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक रहेगा। प्रेम में थोड़ा उलझने के संकेत दिख रहे हैं। व्‍यापार ठीक है। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-राजनीतिक लाभ होने के संकेत हैं लेकिन संघर्ष करना पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक ठाक है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

मीन-कर्मों का फल मिलेगा। आशावादी बने रहें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक है। आने वाले दिन और अच्‍छे हैं। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

साभार:हिंदुस्तान

Related Posts