BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 14 अक्टूबर: मिथुन राशि वालों बिना मांगे राय न दें, अपमान हो सकता है, नई योजना हाथ में आने के आसार हैं

आज 14 अक्टूबर दिन मंगलवार है और आज तिथि है आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि। ऐसे में कल के देवता हनुमानजी रहेंगे। जबकि आज चंद्रमा का गोचर दिन रात कर्क में होगा। ऐसे में चंद्रमा स्वराशि में स्थित होकर शशि योग का निर्माण करेंगे। साथ ही आज के दिन चंद्रमा के गोचर अनफा योग बनेगा। जबकि आज चंद्रमा से चतुर्थ भाव में मंगल और बुध की युति होगी और बुध एवं मंगल कल सूर्य से दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे ऐसे में आज मंगलवार के दिन समयोग बनेगा लेकिन सबसे खास बात है कि आज भास्कर योग का भी संयोग बन रहा है। आइए जानते है आज का राशिफल…

मेष-

साहसिक प्रयत्न से शत्रुओं पर विजय मिलेगी, नौकरी में यश एवं कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा, परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ-

कारोबारी विस्तार की संभावना है, दानधर्म में खर्च होगा, नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें, साहस पराक्रम बना रहेगा।

मिथुन-

बिना मांगे राय न दें, अपमान हो सकता है, नई योजना हाथ में आने के आसार हैं, भूमि भवन, मकान आदि संबंधित विवादों का समाधान होगा।

कर्क-

उच्च अध्ययन पर अंतिम निर्णय होगा, यात्रा सुखद रहेगी, मित्र मदद करेंगे, राजनैतिक प्रभाव में वृद्धि होगी।

सिंह-

मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा, तीखी बातों से बचें, सोच समझकर पॅूजी निवेश करें, आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी,संतान के कार्य बनेंगे।

कन्या-

संवाद बनाये रखें, रिश्ते मजबत होंगे, मित्रों के सहयोग से कार्य प्रारंभ किया जा सकता है, जमीन जायजाद मिलने का योग है, मांगलिक कार्यो में खर्च होगा।

तुला-

भावुकता में लिये गये फैसले बदलने पड़ सकते हैं, अधिकारियों का सहयोग तरक्की में सहायक रहेगा, विवादों को टालना हितकर रहेगा।

वृश्चिक-

मामले पक्ष में हल होंगे, रोजगार के अवसर की तलाश पूरी होगी, शारीरिक अस्वस्थ्यता के कारण व्यवधान आ सकता है।

धनु-

सामाजिक कार्यो में भागीदारी बढ़ेगी, मांगलिक यात्रा का प्रोग्राम बनेगा, मित्रों से विवाद होगा, कामकाज पूरा होगा।

मकर-

नये प्रस्ताव मिलने के आसार हैं, भावनात्मक संबंधों में निकटता बढ़ेगी, पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी, मान सम्मान प्राप्त होगा।

कुम्भ-

न्यायालयीन प्रयासों में सफलता मिलेगी, नवीन योजनाओं का विकास होगा, श्रम उतना ही करें, जितना आपका शरीर साथ दे।

मीन-

बुजुर्गो का ध्यान रखें, शासन सत्ता एवं उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, मित्र वर्ग मदद करेंगे, आशा से अधिक लाभ प्रसन्नता देगा।

Related Posts