BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 13 मार्च: मकर राशि वालों मन में किसी विषय को लेकर चल रही तनातनी दूर होगी, काफी व्यस्त रहने वाले हैं

आज 13 मार्च दिन गुरुवार है और फाल्गुन पूर्णिमा का शुभ संयोग भी बना है जिससे कल होलिका दहन का पर्व भी मनाया जाएगा। शास्त्रों में होलिका दहन को सिद्धि और साधना का दिन माना गया है और इस अवसर पर कल बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग का भी निर्माण हो रहा है। जबकि कल चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होने से केंद्र योग भी बन रहा है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

मेष 
आर्थिक लाभ होने से  मन प्रसन्न रहेगा। सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती हैं। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।

वृषभ 
रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास रहेगा। दूसरों के कारण आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। व्यवहार कुशलता के कारण आपके सभी कार्यों में प्रगति होगी। महँगे सामान की खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन 
आय के नये स्रोत बनेंगे।  कार्यक्षेत्र में बहुत शानदार दिन रहने वाला है।जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार के उद्देश्य से आप यात्रा कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

कर्क 
इससे  आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।परिवार में सब आपके ही अनुरूप होता रहेगा।गृहस्थ जीवन की समस्या दूर होंगी।  रुचि के अनुसार काम करें तो ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। धार्मिक सत्संग में सम्मिलित हो सकते हैं। नए स्रोत से आय होने की संभावना है।

सिंह 
कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है।  दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। ऊर्जावान होकर अपने कार्यों में लगे रहेंगे। बदलते मौसम के कारण  डिहाइड्रेशन जैसी समस्या हो सकती है। किसी पर भी अधिक विश्वास न करें।

कन्या 
किसी घटना को लेकर मन अप्रसन्न हो सकता है।प्रेम सम्बन्धों को लेकर निराशा हो सकती है।जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। विदेश में रह रहे लोगों को कुछ सरकारी कार्यों में परेशानी होगी।

तुला 
निर्णयों को लेकर थोड़े असमंजस में रहेंगे।  क्रोध से बचना चाहिये। लोग आपकी प्रतिभा की प्रशंसा करेंगे। युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय में परेशानियाँ उत्पन्न होंगी।

 

वृश्चिक 
मन में किसी विषय को लेकर चल रही तनातनी दूर होगी।काफी व्यस्त रहने वाले हैं। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में इच्छानुसार परिणाम प्राप्त होंगे। अपने लक्ष्यों को लेकर पूरी मेहनत से कार्य करेंगे। धन को लेकर चल रही समस्या दूर होगी।

धनु 
माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। कुछ परेशानियां आ सकती हैं।ऐसी बातों पर ध्यान न दें जो  एकाग्रता भंग करती हों। नये विषयों को जानने की इच्छा जागृत होगी। बच्चों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें।  रुचि के अनुसार कार्य नहीं होंगे।

मकर 
मन में किसी विषय को लेकर चल रही तनातनी दूर होगी।काफी व्यस्त रहने वाले हैं। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में इच्छानुसार परिणाम प्राप्त होंगे। अपने लक्ष्यों को लेकर मेहनत से कार्य करेंगे।

कुंभ 
व्यवहार में सुधार कर सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा।  सम्पत्ति विवाद सुलझने के योग बन रहे हैं। परिजन आपके प्रति सहयोगात्मक भाव रखेंगे। कारोबार में अपेक्षित तरक्की होगी। किसी महत्वपूर्ण काम से यात्रा हो सकती है। सरकारी कार्य आसानी से पूरे हो जायेंगे।

मीन 
लेखन कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे।काम आसानी से बन जायेंगे।  दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। मानसिक रूप से शान्ति का अनुभव करेंगे। पुराने परिचित मित्रों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंध को लेकर भाग्यशाली रहेंगे।

Related Posts