आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 13 दिसंबर, शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 54 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 50 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि (Aries)
आज यानी 13 दिसंबर शुक्रवार का दिन मेष राशि वालों के लिए ठीक ठाक रहेगा। ये मौज मस्ती में अपना दिन गुजरेंगे। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाएं रखें। आपको अपने सहयोगियों में से किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव करेंगे तो नुकसान हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
13 दिसंबर शुक्रवार के दिन वृषभ राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। पुराने रोग उभरने से सेहत कमजोर होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोगों को अपने जीवनसाथी से किए वादों को पूरा करना होगा। नए वाहन या फिर जमीन खरीद सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन जातक के लोगों के घर में आज यानी 13 दिसंबर शुक्रवार को कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। किसी से भी कोई भी बात शेयर करने से पहले सोचें। किसी अनजान पर भरोसा करने से बचें। इस राशि की युवा जातक के मनमौजी स्वभाव के कारण घर वाले भी परेशान रहेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा मिलने की संभावना है।
कर्क राशि (Cancer)
बात करें कर्क राशि वालों की तो आज 13 दिसंबर का दिन अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नया पद मिल सकता है। अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथ में ज्यादा समय व्यतीत करें। जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।
सिंह राशि (Leo)
बात करें सिंह राशि की तो शुक्रवार 13 दिसंबर के दिन सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। धार्मिक कार्य में रुचि आपकी बढ़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ डिनर में जाएंगे तो अच्छा रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
आज 13 दिसंबर यानी शुक्रवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए वाणी व व्यवहार में संयम रखने के लिए रहेगा। भाई व बहन के विवाह में आ रही दिक्कत खत्म होगी। परिवार में किसी प्रकार की समस्या होने पर बातचीत करके खत्म करें। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है।
तुला राशि (Libra)
आज यानी 13 दिसंबर को तुला राशि का दिन बढ़िया रहेगा। परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़ हिस्सा लेंगे। घर परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें आप शामिल होंगे। किसी से धन उधार लिया था तो अब उसे धीरे धीरे वापस देना शुरू करें। कोई भी बात सोच समझकर बोलें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज 13 दिसंबर को वृश्चिक जातकों का भाग्य अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा। परिवार के सदस्यों को ध्यान में रखकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। किसी नए काम को शुरु करना आपके लिए फायदेमंद होगा।
धनु राशि (Sagittarius)
आज शुक्रवार 13 दिसंबर का दिन धनु राशि के लिए कमजोर रहेगा। आपकी ऊर्जा व्यर्थ के कामों में नष्ट होगी। कानूनी मसलों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। पैतृक संपत्ति मिलने से संपत्ति में इजाफा होगा। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर राशि (Capricorn)
सभी 12 राशि में से एक मकर राशि भी है जिनका आज यानी शुक्रवार का दिन मिलजुला रहेगा। आपको अपने पारिवारिक गतिविधियों में ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी से धन उधार लिया था तो वापस कर दें। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि (Aquarius)
13 दिसंबर शुक्रवार का दिन कुंभ राशि वालों को वाहनों से सावधान रहने की आवश्यकता है। नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। बिजनेस में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। परिवार में किसी एक सदस्य के स्वास्थ्य में दिक्कत हो सकती है इसे तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। कोई भी निर्णय सोच विचार करके जी लें।
मीन राशि (Pisces)
आज 13 दिसंबर यानी शुक्रवार के दिन मीन राशि के लोगों को अचानक से धन लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें खुशी होगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय बेहतर है। संतान की गतिविधियों पर ध्यान रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में कोई समस्या आ रही है तो अपने सीनियर से चर्चा कर सकते हैं। कोई मित्र लंबे समय के बाद आपसे मिलने आ सकता है।
















