BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 12 दिसंबर: मेष राशि वालों के लिए आज दिन ठीक ठाक रहने वाला है, आपको अलग अलग क्षेत्रों से खुशियां मिलेंगी

आज 12 दिसंबर दिन बुधवार के दिन चंद्रमा अश्विनी उपरांत भरणी नक्षत्र से होते हुए दिन रात मेष राशि में गोचर करेंगे। जबकि दूसरी ओर चंद्रमा से चौथे भाव में मंगल चंद्रमा की राशि में होकर अत्यंत शुभ फलदायी राशि परिवर्तन योग में संचार करेंगे। इस ग्रह योग के साथ आज चंद्रमा गुरु के द्वादश भाव में भी होंगे जो एक शुभ स्थिति है, आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

मेष राशि(Aries)

आज यानी 12 दिसंबर गुरुवार का दिन मेष राशि वालों के लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आपको अलग अलग क्षेत्रों से खुशियां मिलेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ चल रहे अनबन को बैठकर दूर कर लें। कोई नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आपको प्रॉपर्टी में इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। आपके सभी काम आसानी से संपन्न होंगे।

वृषभ राशि (Taurus)

आज 12 दिसंबर यानी गुरुवार के दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए मिला जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। परिवार का कोई सदस्य आपके लिए सरप्राइज़ पार्टी का आयोजन कर सकता है। किसी मित्र से वाद विवाद चल रहा था तो उसे बातचीत से दूर कर लें। किसी अनजान पर भरोसा ना करें अन्यथा भरोसा टूट सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

12 दिसंबर गुरुवार का दिन मिथुन जातक वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपका भाग्य आपका साथ देगा। माता पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम जल्द पूरा होगा। किसी को पैसे उधार दिए थे तो वापस मांगने का सही समय है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क जातक वालों के लिए आज यानी 12 दिसंबर गुरुवार का दिन कमजोर साबित होगा। पारिवारिक मामलों में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी की कोई बात बुरी लगने से मन परेशान हो सकता है। आपको कोई भी काम योजना बनाकर करने की आवश्यकता है तभी वो पूरा होगा।

सिंह राशि (Leo)

बात करें सिंह राशि की तो आज यानी 12 दिसंबर का दिन समस्याओं को लेकर आएगा। आपको अपने काम को लेकर कठिनाई आएगी। बॉस आपके काम से नाराज हो सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। किसी काम में ढील भूलकर भी न बरतें नहीं तो खुद पर भारी पड़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

12 दिसंबर यानी गुरुवार का दिन कन्या जातक के लोगों के लिए मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा। आपका कोई सहयोगी आपसे मदद मांग सकता है। संतान के करियर को लेकर टेंशन हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

तुला राशि(Libra)

आज यानी 12 दिसंबर का दिन तुला राशि वालों के लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत चल रही थी तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। आपने किसी से कर्जा लिया था तो वो आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको आपके पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

सभी 12 राशि में से एक वृश्चिक राशि भी है जिनका आज यानी गुरुवार का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। कोई कानूनी मामला सुलझने के संकेत हैं जिससे आपकी प्रॉपर्टी में भी इजाफा होगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए आज यानी 12 दिसंबर का दिन खुशियां दिलाने वाला रहेगा। परोपकार के कामों आपका नाम होगा। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आपके भाई और वाहन आपके काम में पूरा साथ देंगे। किसी से पैसा उधार न लें। युवा जातक पढ़ाई में मन लगाएं।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी 12 दिसंबर गुरुवार का दिन मकर राशि वालों के लिए ठीक ठाक रहेगा। वाहनों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। सिंगल लोगों के जीवन में खुशियां आने की संभावना है। नौकरी की तलाश में घूम रहे व्यक्ति को रोजगार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज यानी 12 दिसंबर गुरुवार के दिन कुंभ राशि के लोग सोच विचारकर कोई नया काम शुरू करें। इन्वेस्टमेंट किसी की बातों में आकर ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपकी लंबे समय से अटकी डील फाइनल हो सकती है। अपनी पारिवारिक समस्याओं को बाहरी व्यक्तियों के सामने उजागर न करें। नहीं तो अन्य की व्यक्ति फायदा उठा सकता है।

मीन राशि (Pisces)

आज यानी 12 दिसंबर गुरुवार का दिन मीन राशि के जातकों के लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपके पुराने मित्र लंबे समय बाद मिलेंगे जिससे आपको खुशी होगी। युवा जातक अपनी संगति पर विशेष ध्यान दें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में बाधा आ रही थी तो दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें

Related Posts