BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 11 नवंबर: तुला राशि वालों व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे, नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी, भाग दौड़ कर के अपना काम करवा लेंगे

आज 11 नवंबर दिन मंगलवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात कर्क राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा इस गोचर में आज पुष्य नक्षत्र से संचार रहे हैं। साथ ही आज चंद्रमा के साथ गुरु भी कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं जिससे आज गजकेसरी योग का शुभ संयोग बना है लेकिन आज गुरु वक्री चाल भी ले रहे है। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

 

मेष राशि

कार्य समेटने में लगे रहेंगे. परिजनों का सहयोग मिलेगा. दिखावा न करें जैसे है वैसे ही रहें. अपने करियर के प्रति जो भी निर्णय लें सोच समझ कर लें. किसी योजना में धन लगाना पड़ेगा. भूमी भवन से संबंधित मामले सुलझेंगे.

वृषभ राशि

काम की धीमी शुरुआत के बावजूद व्यवसाय में सफल रहेंगे. किसी कार्य को करने के लिए उत्सुक रहेंगे. माता पिता के व्यवहार से मन दुखी होगा. परिजनों से पुराने विवाद ख़त्म होंगे. मानसिक तनाव बना रहेगा.

मिथुन राशि

किसी भी विवाद में न उलझें. मित्रों की सहायता करनी होगी. जीवन साथी के व्यवहार में आए परिवर्तन से खुश होंगे. मनानुकूल पद मिल सकता है. व्यवसाय में नए अनुबंध लाभप्रद रहेंगे. संतान सुख संभव है.

कर्क राशि

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. कब किसको क्या बोलना है आप बिलकुल विचार नहीं करते. अपने व्यवहार को दुरुस्त करें. राजकार्य से जुड़े लोग अपने विरोधियों से परेशान रहेंगे. बीमारी पर धन खर्च होगा.

सिंह राशि

सही समय पर सही निर्णय लें. जल्दबाजी में कार्य बिगड़ सकते है. वाहन सुख मिलेगा. नए लोगों से संबंध बनेंगे. पारिवारिक समारोह में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. समाज में नाम होगा. झूठ बोलने की आदत बदलें. फंस सकते है.

कन्या राशि

कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग आगे बढ़ने में सहायक होगा. व्यवसाय में लाभकारी अवसर मिलेंगे. कार्य योजना को ठीक करें. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सुअवसर प्राप्ति के योग है. धर्म में आस्था बढ़ेगी.

तुला राशि

व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे. नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी. भाग दौड़ कर के अपना काम करवा लेंगे. नया व्यवसाय शुरू करने का मन है.तैल,कपास, इत्र, कपड़ा व्यवसायी लाभ अर्जित करेंगे.

वृश्चिक राशि

काम को पूरा करने के लिए परिजनों का सहयोग मिलेगा. आपसी संबंधो में मधुरता बढ़ेगी. जोखिम भरे काम को करने से बचें. वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. आस पड़ोसियों से विवाद संभव है.

धनु राशि

स्वास्थ में सुधार होगा. मकान की मरम्मत पर धन लगेगा. पिता के साथ तालमेल न बैठने से माहोल बिगड़ सकता है. अपनी कार्य कुशलता से अधिकारी को प्रभावित करेंगे. जीवन साथी के साथ समय बीतेगा.

मकर राशि

परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी. पुराने विवाद सुलझेंगे. भवन भूमि संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे. परिजनों के साथ व्यवसाय की शुरुआत सोच समझ करें. न्याय पक्ष मजबूत होगा. संतान के अध्यन की चिंता रहेगी.

कुंभ राशि

परिजनों के साथ मोज-मस्ती में समय बितेगा. कर्मचारियों से विवाद होगा. वाहन सुख संभव है. कार्यस्थल पर तनाव रहने से दुखी होंगे. करियर में अस्थिरता रहेगी.

मीन राशि

कारोबार के चलते यात्रा हो सकती है. कार्य में मन न लगने के कारण तनाव रहेगा. संतान के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा. जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी. पढ़ाई में रूचि कम ही रहेगी.

Related Posts