BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 10 अगस्त: कर्क राशि वालों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है, इनकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं

आज 10 अगस्त का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और मीन राशि के जातको के लिए अनुकूल रहेगा। ज्योतिषीय गणना बताती है कि आज चंद्रमा का गोचर दिन रात कुंभ राशि में धनिष्ठा नक्षत्र में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा और राहु के बीच युति संबंध बनेगा। जबकि आज चंद्रमा से छठे भाव में सूर्य और बुध की युति होने से अधियोग भी बनेगा। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

मेष राशिफल

इस राशि के लोगों की इनकम आज बढ़ सकती है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह आज मिल सकता है। परिवार में कोई सदस्य आज अचानक बीमार हो सकता है। विवादों से बचकर रहने में ही भलाई है।

वृषभ राशिफल

इस राशि के लोगों को काम आज उलझ सकते हैं। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे। भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल करें नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। रोजमर्रा के कामों में मन नहीं लगेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशिफल

इस राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े काम अटक सकते हैं। नौकरी और बिजनेस की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। जीवन साथी से किसी बात पर विवाद संभव है। अपने मन की बात शेयर करेंगे तो टेंशन कुछ कम हो सकती है। सरकारी कामों में बड़ी परेशानी आ सकती है।

कर्क राशिफल

इस राशि के लोगों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज इनकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। साझेदारी का कोई नया प्रस्ताव आपको मिल सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता के योग भी बन रहे हैं।

सिंह राशिफल

आज इस राशि के लोगों के साथ कुछ अच्छा हो सकता है। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी बदलना चाहते हैं तो अभी कुछ समय रूकें। आगे आपको कोई बेहतर विकल्प मिल सकता है। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। मौसमी बीमारियों से भी बचकर रहें।

कन्या राशिफल

इस राशि के बेरोजगारों को जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घुमने जाने का प्लान बन सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, इन्हें मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जल्दबादी में लिया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है।

तुला राशिफल

आज लाइफ पार्टनर से छोटी-मोटी बातपर आपका मूड खराब हो सकता है। बिजनेस से संबंधित यात्रा लाभदायक हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। आज आप कानूनी मामलों से दूर ही रहें तो बेहतर रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशिफल

इस राशि वालों के प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन में विवाद होने की संभावना है। खर्च अधिक होगा। कानूनी मामलों में समझौता करने में ही भलाई है। स्टूडेंट्स किसी से सलाह लेकर ही कोई फैसला लें। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

धनु राशिफल

बिजनेस में कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज में सुधार होने के योग हैं। मानसिक शांति और सहयोग मिल सकता है। एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है लेकिन पुरानी गलतियां न दोहराएं।

मकर राशिफल

इस राशि के लोगों का दिल किसी बात से दुख सकता है। इनकी सेहत में भी बड़ा उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। पुराना कर्ज आज चुका सकते हैं। कोई पार्ट टाइम काम शुरू कर सकते हैं। किसी से झूठा वादा न करें, नहीं तो परेशान होंगे।

कुंभ राशिफल

ऑफिस में आज आप मन लगाकर काम करेंगे, जिसे देखकर अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं। किसी नन्हें सदस्य के आने की खबर मिल सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

मीन राशिफल

वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें नहीं तो दुर्घटना होने का भय है। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। भावनाओं में आकर गलत फैसला ले सकते हैं। किसी कानूनी मामले में फंसने के योग हैं। हेल्थ के लिए दिन अच्छा नहीं है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। पैसा उधार देने से बचें।

Related Posts