आज का राशिफल 9 सितंबर दिन सोमवार को चंद्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करने वाले हैं। इस दौरान चंद्रमा विशाखा नक्षत्र उपरांत अनुराधा नक्षत्र से संचार करेंगे। ग्रह-नक्षत्रों के बीच सोमवार का दिन मिथुन, तुला, कुंभ समेत कई राशियों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। वहीं मेष, वृश्चिक, मीन समेत कई राशि वालों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जानें आज का ग्रह नक्षत्रों के प्रभाव से आपका दिन कैसा बीतेगा, जानें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक…
मेष राशि- दोपहर के बाद से थोड़ा सा बचकर पार करिएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि- शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी के साथ सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि- भावनाओं पर काबू रखें। शत्रु स्वंय नतमस्तक होंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि– मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- गृह कलह से बचें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धन-हानि के संकेत हैं। निवेश करने से बचें। जुबान पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार ठीक-ठाक। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि– स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। लाल वस्तु पास रखें।
धनु राशि- खर्चीला समय साबित होगा। अनाब-सनाब खर्चे होंगे। मन व्यथीत रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम,संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। यात्रा का योग बनेगा। लाल वस्तु का दान करें।
















