आज 7 फरवरी दिन शुक्रवार को चंद्रमा का गोचर वृषभ उपरांत मिथुन राशि में होगा। चंद्रमा इस राशि में गोचर करते हुए अपने प्रिय नक्षत्र रोहिणी से मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस दौरान चंद्रमा से दूसरे भाव में मंगल के होने से सुनफा योग भी बनेगा। और साथ ही आज गजकेसरी योग भी प्रभाव में रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों की निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो ध्यान रखें कि वाहन किसी और से मांग कर न चलाएं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर टालने से बचें। परिवार में समस्याएं आपके तनाव का कारण बन सकती हैं।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में सुधार होगा और प्रमोशन मिलने की संभावना है, जिससे आपको स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले, तो उसे जरूर करें। प्रेम जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि किसी बाहरी व्यक्ति की दखल रिश्ते में समस्याएं पैदा कर सकती है। नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति भी संभव है।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन चुनौतियों भरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने काम पर ध्यान दें और आवश्यकता पड़ने पर सहकर्मियों से मदद लें। खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें।
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन करियर के लिहाज से सकारात्मक रहेगा। आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें। परिवार के किसी सदस्य से आपकी अच्छी बातचीत होगी और आप मांगलिक उत्सव में शामिल हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। बिजनेस में नए आइडियाज को तुरंत लागू करें।
सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों को कल बजट बनाकर काम करना चाहिए। यदि किसी चोट या अन्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसे नजरअंदाज न करें। प्रेम जीवन में अपने साथी पर ध्यान दें और घूमने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।
कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन संघर्षपूर्ण रहेगा। मेहनत पर भरोसा रखें और नई नौकरी के ऑफर मिलने पर पुरानी नौकरी में बने रहना फायदेमंद होगा। संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें। व्यवसाय में नए उपकरण शामिल करने से लाभ होगा।
तुला राशि:
तुला राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। अपने वाणी और व्यवहार में बदलाव से बचें। चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। किसी अतिथि के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातकों को अपने जरूरी कार्यों पर ध्यान देना होगा। नौकरी में बॉस कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। परिवार में विवाह से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। घूमने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। संतान की सेहत का ख्याल रखें।
धनु राशि:
धनु राशि के जातकों को काम में लापरवाही से बचना चाहिए। जल्दबाजी में धन संबंधी निर्णय न लें। पारिवारिक समस्याओं को समझदारी से हल करें। घर की सफाई और रखरखाव पर ध्यान दें। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग सतर्क रहें। मौसम के विपरीत प्रभाव से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
मकर राशि:
मकर राशि के जातकों को नए संपर्कों से लाभ होगा। राजनीति में कदम बढ़ाने से पहले सोच-विचार करें। कोई सहयोगी आपके कामों में बाधा डाल सकता है। किसी पुरानी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। संपत्ति की खरीदारी का प्लान सफल होगा। परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन बेहतर रहेगा। कानूनी मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बिजनेस में सरकारी टेंडर मिलने से खुशी होगी। जीवन साथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। धन संबंधित डील आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
मीन राशि:
मीन राशि के जातकों को जरूरी कामों पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में गोपनीयता बनाए रखें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। माता-पिता की सेवा के लिए समय निकालें। कर्ज उतारने के लिए लोन लेना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार होगा।















