आज यानि 4 मार्च 2023, शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए शुभ है, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल…
आज सुबह 11:43 तक द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी. आज शाम 06:40 तक पुष्य नक्षत्र फिर आश्लेषा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शोभन योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा. चन्द्रमा कर्क राशि में रहेगे.आज का शुभ समय दो है. दोपहर 12:15 से 01:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02:30 से 03:30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा. वहीं सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा…
मेष राशि (Aries)-
चन्द्रमा चौथें हाउस में रहेंगे जिससे मां की अच्छी सेहत के लिए माँ दुर्गा को याद करेंगे. पार्टनरशिप के बिजंनेस में कुछ कानुनी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा. वर्कस्पेस पर विरोधियों से सतर्क रहें वो घात लगाकर बैठे है. वीकेंड पर फैमिली में आपकी एक्टिविटी सभी को परेशानी में डाल सकती हैं. फेस्टिवल सीजन को देखते हुए समाजिक स्तर पर आपको कोई कार्य आपको परेशानी में डाल सकता है. अतः जो भी करें सोच-समझकर ही करें. लव और लाइफ पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमी होने से विवाद की स्थितियां बन सकती है. स्टूडेंट्स को अपने फील्ड में ज्यादा प्रयास करने से ही सफलता हाथ लगेगी. फैमिली में किसी की सेहत को लेकर आप डिप्रेशन में रहेंगे।
वृषभ राशि (Taurus)-
चन्द्रमा तीसरें हाउस में रहेंगे जिससे छोटे भाई से खुशखबरी मिलेगी. फेस्टिवल सीजन पर बिजनेस में आपकी कोशिशों से आने वाली प्रोब्लम को दूर करने में सफल होंगे. वर्कस्पेस पर आपके बेहतर आइडिया ही आपको सबसे आगे रखेंगे. लव और लाइफ पार्टनर के लिए वीकेंड पर महंगा गिफ्ट ले जा सकते हैं. फैमिली में आपकी एडवाइस सभी के काम आएगी. पॉलिटिशियन को किसी कार्य को लेकर उत्साहजनक रिज़ल्ट प्राप्त होंगे. सेहत के मामले में अलर्ट रहने की जरूरत है. मेडिकल फील्ड से जुडें स्टूडेंट्स अपने फील्ड में कुछ नया करने में सफल होंगे।
मिथुन राशि (Gemini)-
चन्द्रमा दूसरें हाउस में रहेंगे जिससे सत्कर्म का आशीर्वाद मिलेगा. बिजनेस में नई टेक्नोलॉजी अपनाने से आपके बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा. बुधादित्य, वासी और सुनफा योग के बनने से वर्कर्स पर आप अपने कार्य से सभी को प्रसन्न करने में सफल रहेंगे. फैमिली में हो रही प्रोब्लम को चुटकियों में सॉल्व कर देंगे. वाहन चलाते समय फैमिली का ध्यान रखते हुए वाहन लिमिट में चलाएं. लव और शादी-शुदा जिंदगी में इस वीकेंड आपकी नज़दिकिया बढ़ेंगी. अगामी चुनावों को देखते हुए बड़े नेता पॉलिटिशियन की बातों को फॉलो करेंगे, क्योंकि आपकी वाणी उन्हें बांधें रखेंगी. स्टूडेंट्स के लिए नए रास्ते खुलेंगे।
कर्क राशि (Cancer)-
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे मन रहेगा विचलित. बुधादित्य, सुनफा और वासी योग के बनने से आपके प्रोड्यूसी की मार्केट में डिमांड ज्यादा होगी जिससे आपका टर्न-ओवर बढ़ेगा. वर्कस्पेस पर पुराने जॉब को स्विच ऑफ करने की प्लानिंग बना सकते है. समाजिक स्तर किसी प्रियजन का सपोर्ट आपको मिलेगा. फैमिली में हो रहे कुछ बदलाव आपके पक्ष में रहेंगे. लव और लाइफ पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आप मन हल्का महसूस करेंगे. सेहत को लेकर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. स्टूडेंट्स के ट्रैवल प्लान में कुछ चेंजेज हो सकते हैं।
सिंह राशि (Leo)-
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझाने के लिए प्रयास करे. इलेक्ट्रिकल बिजनेस में किए गए चेंजेज आपके एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी करेंगे. वर्कर्स पर आपका ध्यान भंग करने के लिए विरोधी आपके कार्य में नुक्स निकाल सकते है. आंखों में एलर्जी की समस्यां से आप परेशान रहेंगे. लव और शादी-शुदा जिंदगी में आप किसी के बहकावें में आकर वीकेंड को बर्बाद न करें. समाजिक स्तर पर कुछ तनाव भरी स्थितियां बन सकती है. फैमिली में किसी मतभेद के साथ मनभेद हो सकते है. आलस्य के चलते स्टूडेंट्स के प्रोजेक्ट्स डिले हो सकते है।
कन्या राशि (Virgo)-
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे आय में होगी वृद्धि. बिज़नेस से प्राप्त मुनाफा इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग बन सकती है. वर्कस्पेस पर आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. सीने में दर्द की समस्या से आप परेशान रहेंगे. फैमिली के साथ लंबे समय के बाद साथ बैठकर टाइम स्पेंड करेंगे. लव और शादी-शुदा जिंदगी में वीकेंड पर आपकी बॉन्डिंग बेहतर रहेगी. सोशल लेवल पर पॉलिटिकल लिंक आपके लिए फायदेमंद रहेंगे. इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स अपनी स्किल्स पर काम करें आपको निश्चित ही अच्छे अवसर हाथ लगेंगे।
तुला राशि (Libra)-
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेगा जिससे राजनीति में आऐगा परिवर्तन. बिज़नेस में स्मार्ट वर्क की वजह से पुरानी हानि की भरपाई करने में आप सफल होंगे. वर्कस्पेस पर दिन बहुत अच्छा जाएगा सक्सेस के नए रास्ते मिलेंगे. फैमिली के किसी कार्य में परिवार के सभी सदस्यों का साथ मिलेगा. लव और लाइफ पार्टनर के साथ वीकेंड का दिन मौज-मस्ती मे गुजरेगा. समाजिक स्तर पर पर आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे. बाहर के खान-पान से बचें पेट दर्द की प्रोब्लम हो सकती है. स्टूडेंट्स को करियर के अच्छे ऑप्शन हाथ लगेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेंगे जिससे अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य. फेस्टिवल सीजन पर हैंड प्रिंटेड गारमेंट्स बिज़नेस में आपके बिज़नेस की ग्रोथ बढे़गी. वर्कस्पेस पर आपके कार्य आपको अधिकारियों की नज़र में ला सकते है. राजनीतिक और समाजिक स्तर पर आपके कार्य प्रगती पर रहेंगे. फैमिली में प्रॉपर्टी से संबंधित मामलें सुलझेंगे. लव और शादी-शुदा जिंदगी में पुरानी बातें याद कर स्वयं को तरोताज़ा करेंगे. कब्ज व उल्टी की समस्या रह सकती है. स्टूडेंट्स अपनी लगन से आगे बढ़ेंगे।
धनु राशि (Sagittarius)-
चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा में समस्या हो सकती है. कंस्ट्रक्शन के बिज़नेस में कोई टेंडर वीकेंड और आंतरिक गतिविधियों के कारण आपके हाथ से निकल सकता है. वर्कस्पेस पर सचेत रहें, सहकर्मी आपके साथ धोखा कर सकते है. वीकेंड होने के बावजुद भी फैमिली के साथ जाने का शॉर्ट ट्रिप प्लान फैमिली प्रोब्लम के चलते कैंसिल करना पड़ सकता है. लव और लाइफ पार्टनर के फैंसले से आप खुश नहीं होंगे. बॉडी पेन की समस्या हो सकती है. खिलाड़ियों को ट्रैक पर कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।
मकर राशि (Capricorn)-
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे बिज़नेस पार्टनर से बहस हो सकती है. बिज़नेस में कंपटीशन बढ़ने से आप थोड़ चिंतित रहेंगे. वर्कस्पेस पर आपके हाथ कुछ अच्छे प्रोजेक्ट लग सकते है. लव और लाइफ पार्टनर की हेल्प से आ रही परेशानियों का मिलकर सामना करेंगे. फैमिली में क्षमा कर रिश्तों में आ रही खटास को कम करने में आप सफल होंगे और वीकेंड का एंजॉय करेंगे. बुधादित्य, सुनफा और वासी योग के बनने से समाजिक स्तर पर फाइनेंशियली प्रोब्लम कम होने से कुछ राहत महसूस होगी. मैनेजमेंट स्टूडेंट्स को कुछ नया सिखने को मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)-
चन्द्रमा छठें हाउस में रहेंगे जिससे शत्रुओं की शत्रुता से छुटकारा मिलेगा. ज्वेलरी मेकिंग बिज़नेस में आपके कुछ परेशानियों को पार पाते हुए आपके हाथ प्रॉफिट लगेगा. वर्कस्पेस पर किसी प्रोजेक्ट में फाइनल डिसीजन आपका ही होगा. वीकेंड को लेकर फिजिकल वर्कआउट का असर आपकी सेहत पर दिखेगा. समाजिक स्तर पर आपके मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत मिल रहें है. फैमिली में कुछ चेंजेज की प्लानिंग आप बना सकते है. लव और शादी-शुदा जिंदगी में समय देखकर अपने मन की बात करेंगे. स्टूडेंट्स के स्टडी में आ रहे कन्फ्यूजन दूर होंगे।
मीन राशि (Pisces)-
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगे जिससे आकस्मिक धनलाभ होगा. बुधादित्य, सुनफा और वासी योग के बनने से ट्रांसपोर्टेशन बिज़नेस में बड़े ऑर्डर आपके हाथ लगेंगे. वर्कस्पेस पर आपका व्यवहार ही आपकी परेशानियों को दूर करने में सहायक होगा. फैमिली में सभी की सलाह से स्पिरिचुअल प्रोग्राम की प्लानिंग बना सकते है. वीकेंड को देखते हुए लव और लाइफ पार्टनर के साथ रोमांस और रोमांच में दिन गुजरेगा. खिलाड़ी ट्रैक पर अपना पसीना बहाएंगे. समाजिक स्तर पर किसी बड़े नेता के साथ मंच सांझा करना आपके लिए बोहत ही फायदेमंद साबित होगा. सेहत के मामले में दिन नॉर्मल रहेगा।
साभार: abp न्यूज
















