पंचांग के अनुसार आज बुधवार, 03 जुलाई 2024 के दिन आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज रोहिणी और मृगशीरषा नक्षत्र रहेगा. वहीं आज के दिन शूल और गण्ड योग भी रहेगा. आज राहुकाल का दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से 02 बजकर 11 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार वृषभ राशि पर होगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, कर्क राशि वालों का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा. आज वृषभ राशि वालों को निकट लोगों से मिल सकता है छल, वृश्चिक के लिए सामान्य रहेगा दिन. वहीं कुंभ वालों को होगी ज्ञान की प्राप्ति.आइये जानते हैं ज्योतिषी से आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा-
मेष राशि (Aries):
आज के दिन किसी व्यक्ति से अहंकार का टकराव न होने दें, अगर टकराव या विवाद हुआ तो बड़े अपमान का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिशियल कार्य को करने में आलस्य से नहीं करना चाहिए, इसलिए पहले से ही उसकी प्लानिंग करें. ग्रहों की स्थितियां कार्य को अच्छे परिणाम तक पहुंचाने में आपकी मदद करेंगी. व्यापारियों का किसी सरकारी अधिकारी से विवाद हो सकता है, अगर ऐसी स्थिति बनती है तो कूल रहें. स्वास्थ्य की दृष्टि से चेस्ट में जलन, एसिडिटी की समस्या को लेकर अलर्ट रहना होगा. परिवार के लोगों के साथ मिलकर सुंदरकांड का पाठ करना आपके व पूरे परिवार के लिए लाभकारी रहेगा.
वृषभ राशि (Taurus):
आज के दिन आंखें खुली रखें, हो सकता है कि आपके निकट के लोग ही आपके साथ कोई छल कर दें. जो लोग दूसरों की मदद कर रहें हैं, उनको प्रशासन की ओर से सहयोग प्राप्त होगा. अपेक्षा अनुकूल काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा. साथ ही आपके कार्य को सम्मानित किया जायेगा. ऑफिशियल कार्यों में परिवर्तन हो सकता है, इसको लेकर चिंतित न हो. कारोबार में नए प्रयोग हितकारी साबित होंगे. शरीर में थकान व बेचैनी जैसी स्थिति रहेगी. इसे लेकर परेशान होने के बजाय प्राणायाम करें लाभ होगा. परिवार में लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और पुरानी यादें भी ताजा कर सकते हैं.
मिथुन राशि (Gemini):
आज के दिन आपके लिए ग्रहों की कुछ स्थिति ऐसी चल रही है जिससे नियम टूट सकते हैं. इसलिए नियमों का अनुशासन के साथ पालन करें. ऑफिस में हुई मीटिंग में बताएं गये महत्वपूर्ण बिंदुओं को नोट करनी की आदत बनानी होगी. यह आपके बहुत काम आने वाली हैं. जो महिलाएं व्यापार के लिए इच्छुक हैं उनको व्यापार से संबंधित ऑनलाइन शिक्षा लेनी चाहिए, ऐसा करना लाभकारी होगा. स्वास्थ्य में यदि किसी रोग के चलते आपकी दवाई चल रही है, तो डॉक्टर के बताए गए नियमों का पालन करें. घर या फिर अपने लिए कुछ खरीदारी की सोच रहें हैं तो उतनी ही खरीदारी करें जितने की आवश्यकता है.
कर्क राशि (Cancer):
आज के दिन प्रबंधन क्षमता को बढ़ाते हुए इसे और अच्छा कैसे किया जाए इस पर काम करें. ऑफिशियल स्थितियों की बात की जाए तो बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए कार्य पर अधिक ध्यान दें. बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़े क्लाइंट के साथ विवाद करने से बचना चाहिए, खासकर जिनसे पुराने संबंध हो. खान-पान का व्यापार करने वालों को लाभ होगा. सेहत में आज अधिक मिर्च-मसाले वाले भोजन से बचें, पेट के रोगी विशेषकर इस बात का ध्यान रखें. घर बेचने या खरीदने से संबंधित कोई कार्य रुका है तो इस समय पूरा कर लें, बेहतर डील मिल सकती है.
सिंह राशि (Leo):
आज के दिन रुके हुए कार्यों को दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी. प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों के कार्य में अधिकता रहेगी, तो वहीं दूसरी ओर शिक्षा और सरकारी विभाग से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक है. बिजनेस पार्टनर के साथ सही तालमेल रखते हुए, यह भी ध्यान रखें की दोनों के बीच कोई भी चीजें छिपी न हो, वर्तमान समय में पारदर्शिता के साथ काम करें. स्वास्थ्य की बात करें तो पौष्टिक तत्वों की कमी के कारण पैरों में दर्द हो सकता है, डॉक्टर से संपर्क करके दवा लेने में आलस्य नहीं करना चाहिए.
कन्या राशि (Virgo):
आज के दिन सकारात्मक रहते हुए आस-पास के लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ाएं. लेकिन ध्यान रखें डिस्टेंस मेंटेन रहें. सहकर्मी व अधीनस्थों के बदले सुर परेशान कर सकते हैं. वर्क फ्रॉम होम पर चल रहें लोग दूसरों के साथ संपर्क बनाएं. व्यापार में नई शुरुआत के लिए आर्थिक तंगी रहेगी. लेकिन ईश्वर की कृपा से आपके कार्य जल्द बन जाएंगे. इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट पर ध्यान देना होगा, सोचे गए परिणाम प्राप्त होंगे. यदि किसी गंभीर बीमारी के चलते दवाइयों का सेवन करते हैं तो इसे खाना न भूले. परिवार की सुरक्षा को लेकर मन में अज्ञात भय आ सकता है.
तुला राशि (Libra):
आज के दिन दूसरों के प्रति आपका विनम्र स्वभाव रिश्तों को मजबूत करने वाला हो सकता है. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो वर्तमान समय में तनाव के चलते जॉब छोड़ने की बात करना उचित नहीं होगा. ऐसा निर्णय लेने से पहले ठंडे दिमाग से अवश्य सोचें. जिन लोगों की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है उनको मुनाफा होगा. यदि आप कोई घर से ही व्यापार करते हैं तो मित्रों एवं पत्नी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. सेहत में यदि कई दिनों से आंखों में समस्या चल रही है तो उनमें कुछ राहत मिलेगी. पिता का सम्मान करें, उनके साथ समय व्यतीत करें. शिवलिंग पर लाल रंग का पुष्प अर्पित करें.
वृश्चिक राशि (Scorpio):
आज के दिन हृदय में किसी के प्रति क्रोध को न पनपने दें. पुरानी गलतियों के लिए यदि कोई क्षमा मांगे तो उन्हें निराश न करें. बॉस के साथ संबंधों को मजबूत रखें. यदि बॉस आपसे नाराज चल रहें हैं तो उनसे बात करनी चाहिए, ग्रहों की स्थितियां संबंधों को मजबूत कर आने वाली चल रही है. व्यापार की बात करें तो सार्वजनिक बिगड़े संबंधों में सुधार आएगा और सम्मान भी बढ़ेगा. सेहत में गिरावट चल रही है तो आज से उसमें सुधार आना शुरु हो जाएगा.
धनु राशि (Sagittarius):
आज के दिन कष्टदायक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं दूसरी ओर यदि शंकर जी की उपासना करेंगे तो अवश्य ही आपको सभी विघ्नों से मुक्त करेंगे. साथ ही आपके रुके हुए कार्य में सफलता तथा यश की प्राप्ति होगी. हो सकता है ऑफिशियल कार्य में मन न लगने से कार्य का निष्पादन योजना अनुसार न हो पाए. यदि आप कोई नए व्यवसाय की प्लानिंग कर रहें हैं तो सावधानी रखें. व्यापारिक बड़े पार्टनर मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य के प्रति संभल कर चलना होगा खान-पान में लापरवाही आपको परेशान कर सकती है. परिवार में तनाव रहेगा, परस्पर वाद-विवाद या तर्क-वितर्क होने की आशंका है.
मकर राशि (Capricorn):
आज के दिन इस राशि वालों को अपने नेटवर्क को बढ़ाने के लिए पूरी ऊर्जा लगानी है और अपने व्यक्तित्व का प्रदर्शन भी खूब बढ़ चढ़कर करना चाहिए. ऑफिस में कार्य को लेकर जो चुनौतियां आ रही हैं उसमें भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए सफल होते दिखाई देंगे. दैनिक व्यवसाय से आप संतुष्ट होंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें. कानों से संबंधित समस्या से परेशान हो सकते है.किसी तरह का नुकसान होने के कारण परिवार के लोगों का मन उदास हो सकता है.
कुम्भ राशि:
आज के दिन ज्ञान से जुड़े रहें. ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए ज्ञानार्जन के लिए दिन शुभ है. ऑफिस में कार्यभार आपके कंधों पर आ सकता है, इसलिए शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार रहें. व्यापारियों के लिए ग्राहकों की बढ़ोत्तरी सौदों में मुनाफा होगा. विद्यार्थियों को आज से जमकर मेहनत करनी होगी. सेहत में खान-पान पर विशेष ध्यान दें, साथ ही योग या जिम को भी अपने जीवन में शामिल करें. काम के चलते यदि परिवार को समय नहीं दे पा रहें हैं, तो आज परिवार के लिए कुछ समय निकालना होगा. जिससे आप व परिवार दोनों को ही प्रसन्नता का अनुभव हो.
मीन राशि:
आज के दिन सभी के साथ सौम्य वाणी का प्रयोग करें. कर्मठ रहते हुए लोगों की मदद करने से पीछे न हटे. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को आजीविका के नए रास्ते खोजने होंगे. यदि कोई अन्य कार्य के लिए प्रयासरत हैं तो उस ओर भी जा सकते हैं. हार्डवेयर का बिजनेस करने वालों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. बड़े सौदे करते समय सचेत रहें. स्वास्थ्य की दृष्टि से हाई बी.पी के मरीज अलर्ट रहें, अचानक स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंका है. संतान व परिवार के लोग आपके पास एकत्रित होगा, इस पल को एंजॉय करते हुए आनंद लें.
साभार: एबीपी न्यूज
















