आज का दिन शनिवार है। जो न्याय एवं कर्मफल के देवता भगवान शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार शनि देव को प्रसन्न करने के लिए पूजा के साथ कर्मों का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है। इसके अलावा, आज देवउठनी एकादशी का पावन पर्व भी है।
आज चंद्रमा का गोचर दिन रात कुंभ राशि में होने जा रहा है। इस गोचर के दौरान चंद्रमा आज शतभिषा नक्षत्र से संचार करेंगे। ऐसे में आज शनि से द्वादश भाव में चंद्रमा के होने से सुनफा योग बन रहा है। जबकि आज शनि से पंचम भाव में गुरु और गुरु से पंचम भाव में मंगल का गोचर होने से गुरु मंगल और शनि के बीच त्रिकोण योग बनेगा। आइए जानते है आज का राशिफल…
मेष-
नई जिम्मेदारी आने से आप परेशान हो सकते हैं, मांगलिक कार्यो पर विचार होगा, पुराने मित्र एवं रिश्तेदारों का अच्छा सहयोग मिलेगा।
वृषभ-
कार्यक्षेत्र में विपरीत हालात का सामना करना पड़ेगा, किसी मूल्यवान वस्तु की चोरी या गुमने से मन में दुख होगा, किसी रिश्तेदार के आने के कारण व्यस्तता बढ़ेगी।
मिथुन-
कामकाज में देरी से चिन्ता होगी, जल्दबाजी में लिये गये फैसले बदलने पड़ सकते हैं, रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा, व्यापारिक लाभ होगा।
कर्क-
धीमी शुरूआत के बावजूद कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी, भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, झुककर कार्य लेना आपके लिये हितकर रहेगा, समय देखकर कार्य करें।
सिंह-
मेहमानों के कारण कार्यक्रमों में बदलाव की संभावना है, जीवनसाथी की चिन्ता रहेगी, कोर्ट कचहरी के कार्यो को अभी टाल देना लाभकारी रहेगा।
कन्या-
निजी कार्यो को टालने से समस्या बढ़ सकती है, नया घर खरीदने का मन बनेगा, व्यवसायिक योजना को बल मिलेगा, जोखिम भरे कार्यो से दूर रहें।
तुला-
मित्रों से कहासुनी का मलाल रहेगा, अटकी योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं,सर्विस में जिम्मेदारी के कार्य होंगे, अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।
वृश्चिक-
दौड़धूप से स्वास्थ्य प्रभावित होगा, विवाह की चर्चाओं में प्रगति होगी, संबंधों में निकटता आयेगी, पारिवारिक सुख रहेगा।
धनु-
पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे, जोखिम के कार्यो से दूर रहें, छोटी मोटी समस्याओं के समाधान के लिये प्रयास हितकर रहेगा, अनावश्यक व्ययभार बढ़ेगा।
मकर-
सार्वजनिक जीवन में मान सम्मान बढेगा, कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे, संतान के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा, नियमितता बनी रहेगी।
कुम्भ-
किसी की सिफारिश से अटके कार्य शीघ्र बनेंगे, नाराज चल रहे लोगों को अभी मनाना मुश्किल होगा, पारिवारिक स्थिति को देखकर कार्य करें।
मीन-
दिखावे के कारण कर्ज की स्थिति बन सकती है, किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग रहेगा, नियमितता बनी रहेगी, यश प्राप्त होगा।
















