BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राशनकार्ड हितग्राहियों को जुलाई से नवंबर तक निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा राशन सामग्री

दुर्ग। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना/ छत्तीसगढ़ खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत अंत्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन, एकल, निराश्रित व अन्नपूर्णा श्रेणी के राशनकार्ड हितग्राहियों को माह जुलाई से नवंबर तक पांच माह निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। जिले में संचालित सभी उचित मूल्यों के दुकान संचालनकर्ताओं को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।

5 जुलाई को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की जाएगी
दुर्ग। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 5 जुलाई को सुबह 11ः00 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में जल स्त्रोतों के डिजाइन एवं स्टैण्डर्डाइजेशन, ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी विलेज एक्शन प्लान सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ-साथ स्वीकृत कार्यों की प्रगति के संबंध में, 15वें वित्त के अंतर्गत स्वीकृत शाला, आंगनवाड़ी, उप-स्वास्थ्य केंद्र एवं शासकीय भवनों में रनिंग वाटर व टीपीआई हेतु आमंत्रित ईओआई के पात्रता निर्धारण और दर खोले जाने के संबंध में समीक्षा की जाएगी।

Related Posts