BREAKING

Uncategorised

रायपुर SSP ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक…अपराध पर अंकुश लगाने बदमाशों की सूची तैयार करने के दिये निर्देश

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के द्वारा रायपुर जिले का प्रभार ग्रहण करने पश्चात् जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी का मीटिंग लेकर शहर में अपराध की रोकथाम हेतु ऐसे अपराधी जो पूर्व में पाॅच या पाॅच से अधिक अपराध में संलिप्त रहे है। उन्हे निगरानी एवं गुण्डा सूची में शामिल करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पूर्व में पकड़े गये अपराधियों के रिकार्ड की सूची तैयार किया जाकर वरिष्ठ कार्यालय भेजा गया। रायपुर पुलिस के द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस तारतम्य में निम्नांकित थाना क्षेत्र में निवासरत अपराधियों को निगरानी एवं गुण्डा सूची में सम्मिलित किया गया जिनकी थानेवार सूची निम्न है –

  1. थाना तेलीबांधा – गुण्डा 08, निगरानी 01
  2. थाना पुरानी बस्ती – गुण्डा 02
  3. थाना धरसींवा – गुण्डा 01
  4. थाना उरला – गुण्डा 05, निगरानी 06
  5. थाना गुढ़ियारी – गुण्डा 03
  6. थाना खमतराई – निगरानी 02

Related Posts