BREAKING

Uncategorised

रायपुर SSP ने किया थानों का निरीक्षण, लंबित अपराधों एवं शिकायतों की समीक्षा कर निराकरण के दिये दिशा-निर्देश, नगद इनाम देकर किये पुरस्कृत

रायपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा आज दिनांक 06.07.2020 को रायपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत् पैदल मार्च की कार्यवाही कर चेंकिग पाईन्ट लगवाया गया। उपरोक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी सहित थानों के स्टाफ शामील थे, जिसमें कानून व्यवस्था सुगम रूप से चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा निरीक्षण कार्य नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली एवं पुरानी बस्ती तथा थाना  कोतवाली, पुरानी बस्ती, नवीन थाना भवन कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया गया। थानों के मालखाना, विवेचक कक्ष, निरीक्षक कक्ष एवं थानों के निरीक्षण के दौरान थाना कोतवाली के मालखाना मुंशी प्र.आर. 414 गौतम भोई एवं थाना पुरानीबस्ती के मुंशी प्र.आर 469 सदाराम पारकर को नगद ईनाम से पुरष्कृत किया गया। पश्चात् थानों में लंबित अपराधों एवं शिकायतों की समीक्षा कर निराकरण के संबध्ंा में दिशा-निर्देश दिया गया तथा थानों में अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को उचित पुरूष्कार से सम्मानित किया गया।
 पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा दिये गये आदेश के तहत प्रशिक्षु डीएसपी प्रशांत खाण्डे थाना प्रभारी कोतवाली एवं प्रशिक्षु डीएसपी पारूल अग्रवाल को थाना प्रभारी गंज का सम्पूर्ण प्रभार प्रशिक्षण अवधि तक सौपा गया तथा निरीक्षक आर.के. पात्रे थाना प्रभारी कोतवाली एवं निरीक्षक संजय पुढ़ीर थाना प्रभारी गंज को पुलिस लाईन रायपुर में पदस्थ किया गया।

Related Posts