रायपुर। स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा, रायपुर में विमानपत्तन निदेशक प्रवीण कुमार जैन के मार्गदर्शन में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के राजभाषा विभाग द्वारा दिनांक 08/06/2022 को अप्रैल-जून तिमाही अवधि का हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
व्याख्याता के तौर पर रजनीश कुमार यादव, मुख्य प्रबंधक (राजभाषा) भारतीय स्टेट बैंक, रायपुर से आमंत्रित थे l श्री रजनीश ने “राजभाषा नीति का परिचय” एवं “प्रशासनिक पत्राचार में हिंदी का प्रयोग कठिनाइयां एवं समाधान” विषय पर व्याख्यान दिया l
विमानपत्तन निदेशक श्री जैन ने हवाई अड्डा में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा कार्यालय के सभी कामकाज को अधिक से अधिक हिंदी में करने का निर्देश दिया। कार्यशाला में कुल 26 कार्मिकों ने भाग लिया। कार्यशाला का आयोजन एवं संचालन राजभाषा विभाग के अमरेश पांडे द्वारा किया गया।
















