BREAKING

छत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्डविविध

रायपुर से नागपुर जा रही ट्रेन गोंदिया में मालगाड़ी से टकराई, हादसे में 50 से अधिक घायल, 10 की हालत गंभीर

भारतीय रेलवे के अनुसार सुबह 4.30 बजे री-रेलमेंट का काम पूरा होने के बाद प्रभावित ट्रेन सुबह 5.24 बजे साइट से रवाना हुई और सुबह 5.44 बजे गोंडिया पहुंची, वहीं सुबह 5.45 बजे अप एंड डाउन ट्रैफिक बहाल किया गया..

गोंदिया (ए)। महाराष्ट्र के गोंदिया शहर के पास रायपुर से नागपुर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर होने की खबर आ रही है। इस हादसे के कारण तीन बोगी पटरी से उतर गई। इस ट्रेन एक्सिडेंट में 50 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इस संबंध में प्राप्त सूचना के मुताबिक, पैसेंजर ट्रेन भगत की कोठी रायपुर से नागपुर की ओर प्रस्थान कर रही थी। तभी मालगाड़ी और पैसेंजर आमने-सामने आ गई। सिग्नल नहीं दिख रहा था। इस एक्सिडेंट में तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह ट्रेन रायपुर से निकली थी और नागपुर की तरफ आ रही थी. दुर्घटना होने का कारण मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन ‘भगत की कोठी’ के बीच सिगनल नहीं मिलना बताया जा रहा है. दरअसल सिगनल नहीं मिलने पर दोनों ट्रेनों को सामने से एक दूसरे के आने का पता नहीं चल पाया. इस टक्कर में ट्रेन का S3 डिब्बा पटरी से उतर गया।

वहीं भारतीय रेलवे के अनुसार सुबह 4.30 बजे री-रेलमेंट का काम पूरा होने के बाद प्रभावित ट्रेन सुबह 5.24 बजे साइट से रवाना हुई और सुबह 5.44 बजे गोंडिया पहुंची. वहीं सुबह 5.45 बजे अप एंड डाउन ट्रैफिक बहाल किया गया।

 

Related Posts