रायपुर। थाना खमतराई के अपराध क्रमांक 17 /20 धारा 379 भादवी में प्रार्थी दिलीप कुमार देवांगन पिता गौतम देवांगन निवासी वीर गांव की वाहन टाटा मिनी ट्रक 1109 क्रमांक सीजी 04 जेडी 1367 को दिनांक 8 .1. 2020 को वीनू पेट्रोल पंप वीरगांव के पास से अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था।
रिपोर्ट पर अपराध कायम कर आरोपी की तलाश की जा रही थी कि थाना कुंडम जिला जबलपुर मध्य प्रदेश अंतर्गत चोरी गया वाहन मिलने की सूचना पर टीम गठित कर जबलपुर थाना कुंडम मध्यप्रदेश भेजा गया जो चोरी गया वाहन मिनी ट्रक 1109 क्रमांक सीजी 04 जेडी 1367 कीमती करीब 10 लाख रुपए को थाना कुंडम से प्राप्त कर एवं आरोपी धर्मेंद्र कुमार बंजारा पिता राजेंद्र प्रसाद बंजारा उम्र 37 वर्ष ग्राम सदाफल थाना कुंडम को न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय प्रथम वर्ग जबलपुर के न्यायालय से ट्रांसफर करा कर केंद्रीय जेल जबलपुर से प्राप्त कर आरोपी प्रकरण में गिरफ्तार कर वाहन लेकर वापस आए पूछताछ पर आरोपी धर्मेंद्र बंजारा ने बताया कि वाहन को कटवाने की फिराक में थे। अन्य लोगों को चोरी में शामिल होना बताया गया है जिनकी पतासाजी जारी है।









