BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

रायपुर से गोरखपुर के लिए पीएम मोदी ने भरी उड़ान, राज्य को दी करोड़ो की सौगात, कांग्रेस पर बरसे

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। पीएम ने यहां 7000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद वे गोरखपुर और फिर वाराणसी का दौरा के लिए रवाना हो चुके है।

दरअसल, पीएम मोदी 7-8 जुलाई को चार राज्यों के दौरे पर हैं। वे इन चार राज्यों को 50 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। जबकि शनिवार यानी 8 जुलाई को तेलंगाना और राजस्थान के दौरा पर जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शुक्रवार आज 7 जुलाई को गोरखपुर आएंगे. वे गोरखपुर में दो घंटे के करीब रहेंगे. यहां पर वे गीता प्रेस के शताब्‍दी वर्ष समारोह के समापन के मुख्‍य समारोह में सम्मिलित होंगे. इसके अलावा वे पूर्वोत्‍तर रेलवे की पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस को गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Related Posts