BREAKING

Uncategorised

रायपुर-विशाखापट्नम स्पेशल ट्रेन इस तिथि तक रद्द, सिकंदराबाद-छपरा के मध्य 04 फेरों के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की मिली सुविधा

रायपुर -03 जून 2021/ पीआर/आर/73

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली कुछ गाड़ियां कोविड19 के कारण उनके प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी। रद्द रहने वाली गाड़िया:-

(1) गाड़ी संख्या 08527 रायपुर- विशाखापट्नम स्पेशल ट्रेन 12 जून 2021 से 21 जून 2021 तक रद्द रहेगी। (2) गाड़ी संख्या 08528 विशाखापट्नम -रायपुर स्पेशल ट्रेन 11 जून 2021 से 20 जून 2021 तक रद्द रहेगी।

सिकंदराबाद- छपरा के मध्य 04 फेरों के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

रायपुर – 03 जून 2021/पीआर/ आर/74: सिकंदराबाद एवं छपरा के मध्य यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा 04 फेरों के लिये साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन सिकंदराबाद से छपरा के लिये प्रत्येक रविवार दिनांक 06, 13, 20 एवं 27 जून, 2021 को 07051 नंबर के साथ चलेगी । यह स्पेशल ट्रेन सिकंदराबाद से 21.35 बजे रवाना हो कर अगले दिन 11.10 बजे दुर्ग , 12.10 बजे रायपुर , 14.30 बजे बिलासपुर होते हुए अगले दिन 15.25 बजे छपरा पहुँचेगी।

इसी प्रकार यह ट्रेन छपरा से सिकंदराबाद के लिए प्रत्येक मंगलवार दिनांक 08, 15, 22 एवं 29 जून 2021 को 07052 नंबर के साथ चलेगी ।यह ट्रेन छपरा से 23.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 23.40 बजे बिलासपुर, 01.30 बजे रायपुर, 02.20 बजे दुर्ग होते हुए रात 16.30 बजे सिकंदराबाद पहुँचेगी।उपरोक्त गाड़ी पहले दानापुर तक जा रही थी यात्रियों की सुविधा के लिए अब इसे छपरा तक चलाया जा रहा है। इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 06 सामान्य, 10 स्लीपर तथा 05 एसी-3 सहित कुल 23 कोच रहेगी ।

Related Posts