BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर सहित 4 ट्रेन रद्द: 3 ट्रेन होगी विलंब से रवाना, ये ट्रेन चलेगी मार्ग परिवर्तित से

रायपुर। पूर्व तटीय रेलवे के वाल्टेयर मंडल के अंतर्गत सिंगपुर-रायगढ़ा सेक्शन में तीसरीलाइन कनेक्टीविटी कार्य हेतु दिनांक 20 जनवरी से 27 जनवरी के मध्य नॉन-इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है। रद्द होने वाली गाडियां…

1) दिनांक 20 जनवरी से 28 जनवरी’ 2024 तक रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08527 रायपुर-विशाखापट्टनम पैसे. स्पे रद्द रहेगी।

2) दिनांक 19 जनवरी से 27 जनवरी’ 2024 तक विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08528 विशाखापट्टनम-रायपुर पैसे. स्पे रद्द रहेगी।

3) दिनांक 20, 23 एवं 27 जनवरी’ 2024 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 17481 बिलासपुर-तिरुपति द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

4) दिनांक 18, 21 एवं 25 जनवरी’ 2024 को तिरुपति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 17482 तिरुपति-बिलासपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

विलंब से रवाना होने वाली गाडियां

1. दिनांक 23 जनवरी’ 2024 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22848 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे विलंब से गंतव्य को रवाना होगी।

2. दिनांक 21 जनवरी’ 2024 को विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22847 विशाखापट्टनम-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 5 घंटे विलंब से गंतव्य को रवाना होगी।

3. दिनांक 25 जनवरी’ 2024 को विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18573 विशाखापट्टनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 8 घंटे विलंब से गंतव्य को रवाना होगी।

मार्ग परिवर्तित गाडियां

1. दिनांक 19, 20, 23, 25 एवं 26 जनवरी’ 2024 को गाडी संख्या 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खुर्दा रोड़-करेजंगा-टिटलागढ़ के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना होगी।

2. दिनांक 20, 21, 22 एवं 25 जनवरी’ 2024 को गाडी संख्या 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़-करेजंगा-खुर्दा रोड़ के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना होगी।

3. दिनांक 24 जनवरी’ 2024 को गाडी संख्या 22973 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खुर्दा रोड़-करेजंगा-टिटलागढ़ के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना होगी।

4. दिनांक 20 एवं 27 जनवरी’ 2024 को गाडी संख्या 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़-करेजंगा-खुर्दा रोड़ के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना होगी।

रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है…

Related Posts