BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर लोकसभा चुनाव के लिए 38 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में, 6 अभ्यर्थियों ने आज अपनी अभ्यर्थिता वापस ली

रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 08 में निर्वाचन हेतु दिनांक 12.04.2024 से 19.04.2024 तक प्राप्त नामनिर्देशन पत्रों की संवीक्षा उपरांत कुल 44 विधिमान्य अभ्यर्थियों की सूची जारी किया गया था । जिसमे मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजनैतिक दलों से 03 अभ्यर्थी, रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों से 16 अभ्यर्थी एवं 25 निर्दलीय प्रत्याशियों को मिलाकर रायपुर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 08 से नामनिर्देशन पत्रों की संवीक्षा उपरांत विधिमान्य कुल 44 अभ्यर्थियों की सूची जारी किया गया था।

आज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 08 2024 में विधिमान्य रूप से नामनिर्देशित अभ्यर्थी/अभ्यर्थियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली हैं। नाम निर्देशित अभ्यर्थता वापस लेने के पश्चात कुल 38 उम्मीदवार चुनावी मैदान पर होंगे। जिनके नाम क्रमशःजलेबी कुमारी महानंद, साने बाग, सेमसन जॉन, पिलाराम बंजारे, विक्रम अडवाणी, दिनेश ध्रुव ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली हैं। ग़ौरतलब है नामांकन के बाद आज अभ्यर्थिता वापसी का आख़िरी तारीख़ सुनिश्चित था।

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह का आबंटन: रायपुर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 8 के लिए 38 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं और उन्हें चुनाव चिन्ह का आबंटन कर दिया गया है। इनमें भारतीय जनता पार्टी से बृजमोहन अग्रवाल को कमल छाप, बहुजन समाज पार्टी से ममता रानी साहू को हाथी छाप, इंडियन नेशनल कांग्रेस विकास उपाध्याय को हाथ, राईट टू रिकाॅल पार्टी से अनिल महोबिया को प्रेसर कुकर, भ्रष्टाचार मुक्ति पार्टी से मो. अमिन को टायर, आप सबकी अपनी पार्टी से आशीष कुमार तिवारी को कमल की निब सात किरणों के साथ, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से दयाशंकर निषाद को बासुरी,

धूं सेना से नीरज सैनी पुजारी को अनूठी, आजाद समाज पार्टी (कांशी) से पिताम्बर जांगड़े को केतली, सुन्दर समाज पार्टी पीलाराम अनंत को कांच का गिलास, भारतीय बहुजन कांग्रेस से भंजन जांगड़े (अधिवक्ता) को ऑटो-रिक्शा, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से याशुतोष लहरे को कोर्ट, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से लखमू राम टंडन को नारियल फार्म, इंजी लाल बहादुर यादव गोडवाना गणतंत्र पार्टी से आरी छाप, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्यूनिस्ट) सेव् विश्वजीत हरोडे को बैटरी टार्च,

शक्ति सेना (भारत देष) से सविता शैलेन्द्र बंजारे को गैस-सिलेंडर, हमर राज पार्टी से सुरेश कुमार नेताम को बाल्टी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (।) से हीरानंद नागवानी (अशोक भैया) को सिलाई की मशीन, निर्दलीय अमरनाथ चंद्रकार को डिश एंटीना, डाॅ. ओमप्रकाश साहू को भालाफेक , मो. इमरान खान को तरबूज, मो. नासीर को ट्रक, नुरी खाॅं को कारपेट , नंदिनी नायक को लेडी पर्स,

प्रविशान्त सालोमन को हेडफोन, प्रवीण जैन को गैस का चूल्हा, बोधन लाल फरिकसा को सीसीटीवी कैमरा, इंजी. भानु प्रताप टांण्डे को लैपटॉप, मनोज वर्मा को सेब, याकुब खान को हीरा, राजेश ध्रुव को पानी का जहाज, राधेश्वरी गायकवाड़ को एयर कंडीशनर, रामकृष्ण वर्मा को कड़ाही, रामप्रसाद प्रजापति को अलमारी, रोहित कुमार पाटिल को प्रेस, विनायक धमगाये को गन्ना किसान, सुधांशु भूषण को ब्लैक बोर्ड, सैययद इरशाद को बेबी वाकर का चुनाव प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है।

Related Posts