BREAKING

Uncategorised

रायपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली रायपुर-डोंगरगढ़-बिलासपुर एवं छिंदवाड़ा-इतवारी, झारसुगुड़ा-गोंदिया स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 30 जून तक रद्द

रायपुर-01 जून,2021/पीआर/आर/72:- रायपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली मेमू /पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर 30 जून, 2021 तक रद्द रहेगा ।
रायपुर-डोंगरगढ़-बिलासपुर एवं छिंदवाड़ा-इतवारी, झारसुगुड़ा गोंदिया के मध्य चलने वाली 4 जोड़ी मेमू/ पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है ।
इन ट्रेनों की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :- (1) 08119 इतवारी-छिंदवाड़ा, दैनिक पैसेंजर स्पेशल 3 जून से 30 जून 2021 तक रद्द रहेगी। (2)08120 छिंदवाड़ा-इतवारी, दैनिक पैसेंजर स्पेशल 3 जून से 30 जून 2021 तक रद्द रहेगी। (3) 08705/रायपुर-डोंगरगढ़-दैनिक मेमू स्पेशल 03 से 30 जून तक रद्द रहेगी। (4) 08706 डोंगरगढ़-बिलासपुर दैनिक मेमू स्पेशल 03 से 30 जून तक रद्द रहेगी। (5) 08709 रायपुर-डोंगरगढ़-दैनिक मेमू स्पेशल 3 जून से 29 जून 2021 तक रद्द रहेगी। (6)08710 डोंगरगढ़-रायपुर दैनिक मेमू स्पेशल 04 जून से 30 जून 2021 तक रद्द रहेगी। (7) 08861गोंदिया-झारसुगुड़ा, मेमू स्पेशल दिनांक 3 से 29 जून, 2021 तक इस गाड़ी का परिचालन रद्द रहेगी। (8) 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया, मेमू स्पेशल दिनांक 4 से 30 जून, 2021 तक इस गाड़ी का परिचालन रद्द रहेगी।

सिकंदराबाद एवं रक्सौल के मध्य 04 फेरों के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

रायपुर – 01 जून 2021/पीआर/आर/71:- सिकंदराबाद एवं रक्सौल के मध्य यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन के द्वारा 04 फेरों के लिये साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन संख्या 07026 सिकंदराबाद से रक्सौल के लिये प्रति शुक्रवार दिनांक 04, 11, 18 एवं 25 जून 2021 को चलेगी । यह स्पेशल ट्रेन सिकंदराबाद से 23.35 बजे रवाना हो कर अगले दिन 11.55 बजे दुर्ग , 12.35 बजे रायपुर , 14.30 बजे बिलासपुर होते हुए अगले दिन 16.50 बजे रक्सौल पहुँचेगी। इसी प्रकार यह ट्रेन संख्या 07025 रक्सौल से सिकंदराबाद के लिए प्रति सोमवार दिनांक 07, 14, 21 एवं 28 जून 2021 को चलेगी । यह ट्रेन रक्सौल से 03.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.50 बजे बिलासपुर, 06.35 बजे रायपुर,07.30 बजे दुर्ग होते हुए 19.00 बजे सिकंदराबाद पहुँचेगी। इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 02 सामान्य, 10 स्लीपर, 06 एसी-3 एवं 02 एसी-2 सहित, 01 पार्सल कोच सहित कुल 23 कोच रहेगी ।

Related Posts