रायपुर:- 04 मई, 2022/पीआर/आर/35- रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार कुछ गाड़ियो को रद्द किया जा रहा है । इस के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-
रद्द होने वाली एक्सप्रेस गाडियां
1) दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक बिलासपुर एवं भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल -बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
2) दिनांक 05 से 23 मई, 2022 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर –रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
03) दिनांक 06 से 24 मई, 2022 तक रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा – बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
04) दिनांक 05 से 23 मई, 2022 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर- अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
05) दिनांक 06 से 24 मई, 2022 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
06) दिनांक 09 एवं 16 मई, 2022 को नांदेड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12767 नांदेड- – संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
07) दिनांक 11 एवं 18 मई, 2022 को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12768 संतरागाछी- नांदेड एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
08) दिनांक 11 एवं 18 मई, 2022 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति – संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
09) दिनांक 12 एवं 19 मई, 2022 को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
रद्द होने वाली मेमू गाडियां- 01) दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक बिलासपुर एवं रायगढ़ रवाना होने वाली गाडी संख्या 08738/08737 बिलासपुर –रायगढ़ – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
02) दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक बिलासपुर एवं शहडोल रवाना होने वाली गाडी संख्या 08740/08739 बिलासपुर –शहडोल – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
03) दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08705 रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
04) दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08706 डोंगरगढ़- रायपुर- बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
05) दिनांक 05 से 23 मई, 2022 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08709 रायपुर – डोंगरगढ़- मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
06) दिनांक 06 से 24 मई, 2022 को डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08709 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
07) दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक इतवारी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08754 इतवारी – रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
08) दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक रामटेक से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08755 रामटेक- नागपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है ।
भारतीय रेलवे में 05 मई, 2022 को पेन्शन अदालत- 2022 का आयोजन
रायपुर – 04 मई 2022/पीआर/आर/34- रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पेन्शन अदालत-2022 का आयोजन हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी दिनांक 05 मई, 2022 को कांफ्रेंस के माध्यम से भारतीय रेलवे में आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर रेल मंडल में दिनांक 5 मई 2022 को दोपहर 3:30 बजे से सेवानिवृत रेलवे पेन्शन/ फैमिली पेन्शन संबंधित पेंशन अदालत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जा रही है इसके लिए सभी शाखा अधिकारियों पेंशनर्स एसोसिएशन एवं यूनियन संगठनों को ऑनलाइन लिंक उपलब्ध करा दिया गया है।
टाटानगर-इतवारी-टाटानगर के मध्य एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा 05 मई से
रायपुर – 04 मई 2022/पीआर/आर/36- रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये टाटानगर-इतवारी-टाटानगर के मध्य दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन प्रारम्भ किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-इतवारी दिनांक 05 मई 2022 से तथा गाड़ी संख्या 18110 इतवारी-टाटानगर दिनांक 07 मई 2022 से प्रतिदिन चलेगी |
गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस टाटानगर से प्रतिदिन प्रातः 09.10 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन प्रातः 04.45 बजे इतवारी पहुंचेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस इतवारी से प्रतिदिन रात्रि 00.05 बजे रवाना होगी तथा शाम 19.40 बजे टाटानगर पहुंचेगी |
इस स्पेशल ट्रेन में 05 सामान्य, 02 चेयरकार, 03 स्लीपर, 02 एसी-III, 02 पार्सल यान तथा 02 एसएलआर/डी सहित कुल 16 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।















