BREAKING

Uncategorised

रायपुर रेल मंडल ने सीमेंट, क्लिंकर, डोलोमाइट, लौह अयस्क, तथा नए स्टील ग्राहकों को जोड़कर प्राप्त 35% से अधिक मिलियन टन माल लदान किया

रायपुर-26 अक्टूबर,2020/पीआर/आर/270

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में माल लदान के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है रायपुर रेल मंडल ने अप्रैल-मई की कठिन परिस्थितियों में कम लोडिंग के बाद से अभिनव प्रयास कर नए ग्राहकों को रेल की ओर आकर्षित करने में सफलता हासिल की सितंबर माह में पिछले वर्ष के मुकाबले 25% अधिक एवं अक्टूबर माह में अभी तक पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 35% अधिक लदान हासिल करने में सफलता अर्जित की है यह वृद्वि सीमेंट,क्लिंकर, डोलोमाइट, लौह अयस्क, तथा नए स्टील ग्राहकों को जोड़कर प्राप्त की जा सकती है रायपुर रेल मंडल की योगदान से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में विपरीत परिस्थितियों में पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक लदान स्तर हासिल करने में सफल रहा है। पूरे भारतीय रेलवे में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का लगान के क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान रहा है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 में 172.83 मिलियन टन माल ढुलाई का लक्ष्य दिया गया है, जिसे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपने समर्पित रेलकर्मियों के प्रयासों से काफी सफलता के साथ लगातार लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर है ।
कोरोना जैसी विषम परिस्थिति के बावजूद भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने लदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता कायम रखते हुए बेहतर कार्य किया । आपदा को अवसर में बदलते हुए न केवल रिकार्ड के मैंटेनेंस कार्य हुए बल्कि अधोसंरचना के लिए कार्य भी तीव्र गति से किया गया । इस वित्तीय वर्ष -2020-21 के 01 अप्रेल से 25 अक्टूबर तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 92.62 मिलियन टन माल लदान कर चुका है, यह विगत वित्तीय वर्ष 2019-20 के 01 अप्रेल से 25 अक्टूबर तक लदान में 92.48 मिलियन टन लदान से कही ज्यादा है । समय एवं परिस्थिति के मद्देनजर यह आंकड़ा बेहद महत्वपूर्ण एवं आशाजनक है । सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में अपने लोडिंग परफॉर्मेंस को संदर्भित तिथि तक पार करने वाला यह समस्त जोनो में प्रथम रेलवे बन गया है । औसत दृष्टि से देखे तो पिछले वर्ष में 01 अप्रेल से 25 अक्टूबर तक लदान का औसत 6564 वैगन प्रति दिन रहा जबकि वर्तमान वित्तीय वर्ष में यह औसत 6596 वैगन प्रति दिन है ।
महाप्रबन्धक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने तीनों रेल मंडलो के अपने सभी कर्मचारियो एवं अधिकारियों को इसके लिए शुभकामनाएँ दी एवं बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया ।

इसी कड़ी में सामाजिक दूरी की अनुपालना करते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता ने अधिकारियों के साथ केक काटकर खुशी जाहिर की इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ प्रकाश चंद्र त्रिपाठी की प्रशंसा की साथ ही रेल राजस्व के क्षेत्र में और अग्रसर कारगर उपाय प्रतिपादित करने की सलाह दी इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा) डॉ दर्शनीता बी. आहलूवालिया एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी) लोकेश विश्नोई सहित रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts