BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर रेल मंडल के भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन से पहली बार चावल से भरी मालगाड़ी का रैक हुआ रवाना

रायपुर। दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन से पहली बार मालगाड़ी का रैक रवाना किया गया। इस पहले रैक से एफसीआई ने 26296 टन चावल भेजा हैं।

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार हरी झंडी दिखाकर रैक को रवाना किया। इस अवसर पर एफसीआई के अधिकारियों सहित रायपुर रेल मंडल के अधिकारी,भानुप्रतापपुर के व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं व्यापारी गण भी शामिल थे एवं संबंधित सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन से अब तक बाहर से आए हुए सामान की ही अनलोडिंग होती थी। भानुप्रतापपुर स्टेशन से पहली बार मालगाड़ी के माध्यम से 26296 टन चावल 42 बी सी एन वैगन के माध्यम से भानुप्रतापपुर से हुबली फूड कॉरपोरेशन के लिए रवाना किया गया।

इससे कांकेर बस्तर क्षेत्र वासियों को फायदा मिलेगा गुड्स प्लेटफार्म से आगामी समय में और भी लोडिंग की जा सकेगी।

भानुप्रतापपुर से यह सुविधा प्रारंभ होने से व्यावसायिक उपयोगिता बढ़ेगी एवं रेल के माध्यम से व्यापारी अपना सामान भेज सकेंगे जिससे क्षेत्र का विकास होगा।

Related Posts