BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर रेंज सायबर थाना का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने किया उद्घाटन

रायपुर। आज रायपुर रेंज साइबर थाना गंज परिसर स्थित एन्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट रायपुर भवन में संचालित किया जा रहा है। जिसमें रायपुर रेंज के रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद एवं बलौदा बाजार-भाटापारा जिले शामिल है। जिसका आज विधिवत उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा किया गया।

इस थाने में ऑनलाईन फाईनेंशियल फ्रॉड तथा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों से होने वाले फ्रॉड की शिकायत पूर्व की तरह जिले के संबंधित थानों एवं साइबर सेल में स्वीकार करने के साथ ही उनका निराकरण किया जाएगा।रेंज साइबर थाना के द्वारा ज़िले के थानों को आवश्यक तकनीकी मदद उपलब्ध करायी जाएगी।

ज्ञात हो कि आज दिनांक 10.08.2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के 05 रेंज रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा एवं बस्तर में रेंज साइबर थाना का वर्चुअली रूप से उद्घाटन किया गया।

पुलिस मुख्यालय द्वारा रेंज साइबर थाना के संचालन के लिए SOP जारी की गई है। रेंज साइबर पुलिस थाना में साइबर अपराध से संबंधित ऐसे प्रकरण जिनमें अत्यधिक राशि की हानि हुई हो अथवा अत्यंत जटिल प्रकृति की हो, पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा व नियंत्रक पुलिस महानिरीक्षक की अनुमति से ही प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर विवेचना की जाएगी।

रायपुर रेंज साइबर थाना उद्घाटन के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम, दिनेश सिन्हा, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव तिवारी, निरीक्षक वीरेन्द्र चंद्रा सहित नवीन रेंज साइबर थाना में पदस्थ समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Posts