BREAKING

Uncategorised

रायपुर यातायात पुलिस की विशेष अभियान जारी, मध्य रात्रि 12 से 03 बजे तक चला अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 10 वाहन चालको के खिलाफ हुई कार्यवाही, वाहन जप्त

रायपुर। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर तथा एएसपी ट्रैफिक एमआर मण्डावी और ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटना रोकने औऱ यातायात नियमो के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को खिलाफ व्यापक अभियान जारी रखते हुए शुक्रवार की मध्य रात्रि 12 बजे से 3 बजे तक ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया।

इस विशेष अभियान में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। वीआईपी रोड पर बैरिकेडिंग कर 25 से ज्यादा गाड़ियों को रोक कर उसके चालको का अल्कोहल टेस्ट किया गया, जिसमे 10 वाहन चालकों के शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि हुई  जिसके बाद उनके वाहनों को जप्त कर आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस अभियान में यातायात पुलिस ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, बाईक से स्टंटबाजी करने वाले चालको पर भी नजर रख रही है और लगातार चालको से अपील कर रही है कि यातायात के नियमो का पालन करें ताकि आप खुद भी और दूसरों को भी दुर्घटना के शिकार होने से बचा सकते है।

पिछले सप्ताह भी रायपुर यातायात पुलिस ने 03 दिन विशेष अभियान चलाकर देर रात 12 बजे से 3 बजे तक चार जगह बैरिकेडिंग कर 100 से ज्यादा वाहनों की चेकिंग की थी जिसमे 25 वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए थे जिनके खिलाफ कार्यवाही की गई थी।

अपील: रायपुर यातायात पुलिस ने वाहन चालको से अपील करते हुए कहा की यातायात के नियमो का शत प्रतिशत पालन करे, तेज रफ्तार से वाहन ना चलाये, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग ना करे, ओवर टेकिंग ना करे, शराब पीकर वाहन ना चलाये, रॉन्ग साइड्स से वाहन ना ले जाए, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने ना दे। खुद भी सुरक्षित रहे और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखे।

Related Posts