BREAKING

Uncategorised

रायपुर यातायात पुलिस की मुहिम लाई रंग: यातायात चौपाल का ग्रामीण क्षेत्रों में दिखने लगा असर, लोग स्वयं हो रहे जागरूक

रायपुर। दिनांक 23/10 2021 को पुलिस उप अधीक्षक यातायात सतीष ठाकुर एवं थाना यातायात रायपुर के अन्य स्टाॅफ के साथ थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र के ग्राम रजिया में यातायात चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें थाना तिल्दा नेवरा के प्रभारी निरीक्षक शरद चंद्रा, क्षेत्र के जनपद सदस्य स्वाति वर्मा एवं ग्राम रजिया के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा यातायात नियमों के पालन करने हेतु जागरूक किया गया।

यातायात पुलिस रायपुर द्वारा विगत एक माह तक रायपुर जिले के अत्यधिक सड़क दुर्घटना जन्य क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

जिसके कारण लोग यातायात के नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी हुए और आसपास के अन्य गांव वाले स्वयं यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस को अपने गांव में यातायात के नियमों की जानकारी देने हेतु आमंत्रित कर रहे हैं।

 

 

इसी तारतम्य में आज दिनांक को ग्राम रजिया थाना तिल्दा नेवरा में यातायात चौपाल कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए और यातायात नियमों की जानकारी ली।

Related Posts